विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुरु' केजरीवाल पर आरोप लगाने के दौरान कपिल यूं हुए बेहोश, देखें तस्वीरें

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 10:50 PM (IST)

कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की जनता से चंदा को लेकर धोखा दिया। नकली कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया गया।

'गुरु' केजरीवाल पर आरोप लगाने के दौरान कपिल यूं हुए बेहोश, देखें तस्वीरें
'गुरु' केजरीवाल पर आरोप लगाने के दौरान कपिल यूं हुए बेहोश, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना राजनीतिक 'गुरु' बताने वाले आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने रविवार को उन पर जमकर हमले किए। पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के दौरान कपिल मिश्रा बेहोश तक हो गए। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। 

बेहोश होने से ठीक पहले कपिल मिश्रा केजरीवाल के खिलाफ काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने लगभग चिल्लाते हुए कहा कि अगर केजरीवाल में शर्म बाकी है तो वो इस्तीफा दें। कपिल मिश्रा का कहना था कि वो दिल्ली के सीएम को कॉलर से पकड़कर तिहाड़ जेल लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः बड़े खुलासे के बाद कपिल ने खाई कसम- भ्रष्‍टचार में डूबे केजरीवाल को तिहाड़ भेज कर लूंगा दम

पत्रकार वार्ता के दौरान कपिल मिश्रा के बेहोश होने पर वहां मौजूद उनकी मां अन्नापूर्णा मिश्रा की भी तबीयत खराब हो गई। उन्हें महिला पुलिसकर्मी ने संभाला। 

कपिल मिश्रा के दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हैं। 

बता दें कि करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं और धरने पांचवां दिन था। तय घोषणा के मुताबिक, आम आदमी पार्टी सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा हजारों पन्नों के साथ मीडिया के सामने आए।

अनशन के पांचवें दिन कपिल मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में करोड़ों के लेन-देन को लेकर ब्योरा रखा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार फर्जी कंपनियों से लेन देन किया गया? कैसे सैकड़ों की संख्या में फर्जी कंपनियों से पार्टी को फंड दिया गया? और पार्टी ने इसकी जानकारी चुनाव आयोग और आयकर विभाग से छिपाई।

कपिल मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि इन सब वजहों के चलते AAP के पांच नेताओं की विदेश यात्राओं के बारे में पार्टी जानकारी नहीं दे रही है। यह सारा खेल हवाला का है और कालाधन को सफेद करने का है।

यह भी पढ़ेंः गायक बने केंद्रीय मंत्री के बेटे, PM नरेंद्र मोदी के कैंपेन के लिए गाया गाना 

कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की जनता से चंदा को लेकर धोखा दिया। नकली कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया गया। कालेधन के सफेद किया गया। मिश्रा का आरोप है कि इसमें अरविंद केजरीवाल के निजी लोग शामिल हैं। इस बात को लेकर सीबीआई में सोमवार को एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।