विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमेहर कौर के मुद्दे पर विधानसभा में लगे वंदे मातरम और शेम-शेम के नारे

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 08:32 PM (IST)

गुरमेहर कौर पर हरियाणा विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए तो इनेलो विधायकों ने शेम-शेम कहा।

गुरमेहर कौर के मुद्दे पर विधानसभा में लगे वंदे मातरम और शेम-शेम के नारे
गुरमेहर कौर के मुद्दे पर विधानसभा में लगे वंदे मातरम और शेम-शेम के नारे

नई दिल्ली/चंडीगढ़ [जेएनएन]। पिता की शहादत के लिए पाकिस्तान को क्लीन चिट देने वाली गुरमेहर कौर पर हरियाणा विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। बजट सत्र के चौथे दिन इनेलो विधायकों ने सीटों पर खड़े होकर ट्वीट के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से माफी मांगने की मांग की, जिसके बाद विज के समर्थन मेें कई मंत्री और विधायक खड़े हो गए।

विज ने गुरमेहर का समर्थन कर रहे इनेलो विधायकों को देशद्रोही करार दे डाला। इस दौरान सत्ता पक्ष ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए तो इनेलो विधायकों ने शेम-शेम कहा। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 मिनट तक बाधित रही।

सत्र के दौरान विपक्ष के नेता अभय चौटाला और विज ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर एक दूसरे को घेरा। शून्यकाल के दौरान इनेलो विधायक दल के उपनेता जसविंद्र सिंह संधू ने विज द्वारा गुरमेहर पर किए गए ट्वीट का मामला उठाते हुए कहा कि ऐसे बयानों से देश का माहौल बिगड़ सकता है। मुख्यमंत्री अपने मंत्री को ऐसे बयान देने से रोकें।

यह भी पढ़ें: कश्मीर के लिए आजादी की मांग करने वाले पोस्टर से परेशाान JNU प्रशासन

मुख्यमंत्री ने अपनी सीट के पीछे बैठे विज से इस बारे में जानकारी ली। इस दौरान विज खड़े हो गए और उन्होंने संधू सहित अन्य इनेलो नेताओं को देशद्रोही करार दे दिया। इस पर इनेलो विधायकों ने एकजुट होकर विज को घेरते हुए बयान वापस लेने की मांग की।

विवाद बढ़ता देख भाजपा विधायक असीम गोयल, पवन सैनी, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, कैबिनेट मंत्री कविता जैन समेत अधिकतर विधायक विज के समर्थन में खड़े हो गए और इनेलो नेताओं को देशद्रोही कहना शुरू कर दिया।

सदन में भाजपा विधायकों ने इनेलो वालों को देशद्रोही कहते हुए वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भी इस मुद्दे में कूदने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के मंत्री कृष्ण बेदी ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि राजीव गांधी की हत्या करने वाली भी किसी की बेटी थी। मगर भाजपा व इनेलो नेताओं में तीखी नोक-झोंक चलती रही।

मामला बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और दोनों पक्षों को शांत किया। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही से देशद्रोही व राष्ट्र विरोधी जैसे शब्दों को बाहर निकलवा दिया।

यह भी पढ़ें: गुरमेहर को मिला SGPC का साथ तो मां बोली- बेटी बच्ची पर भावनाएं सच्ची

सीएम के पूछते ही हमलावर हुए विज

इनेलो विधायक दल के उपनेता ने जब सदन के भीतर अनिल विज के बयान का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विज से बातचीत की। इसके तुरंत बाद विज खड़े हो गए और इनेलो पर हमला बोल दिया।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।