विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमेहर को मिला SGPC का साथ तो मां बोली- बेटी बच्ची पर भावनाएं सच्ची

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 08:02 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 02:53 PM (IST)

मां राजविंदर कौर ने कहा कि गुरमेहर देश का सम्मान करती है और इसी को ध्यान में रखते हुए उसने अपनी बात कही थी।

गुरमेहर को मिला SGPC का साथ तो मां बोली- बेटी बच्ची पर भावनाएं सच्ची
गुरमेहर को मिला SGPC का साथ तो मां बोली- बेटी बच्ची पर भावनाएं सच्ची

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज रामजस में हुए हंगामे का असर पंजाब में बैठी गुरमेहर कौर की मां तक  पड़ा है। डीयू की छात्र गुरमेहर कौर के एबीवीपी के बारे में ट्वीट के बाद हो रहे बवाल पर उसकी मां राजविंदर कौर व दादा कमलजीत सिंह ने कहा है कि उनकी बेटी ने कुछ गलत नहीं कहा और उसके बयान पर राजनीति न की जाए।

राजविंदर कौर ने कहा कि वह बच्ची है, उसकी भावनाएं सच्ची हैं, जिसकी लोगों को कद्र करनी चाहिए। गुरमेहर ने बहुत संजीदगी से अपनी बात एक पोस्ट व वीडियो के जरिए पहले भी कही थी और अब भी कही है। गुरमेहर ने अपने वीडियो में शांति का संदेश दिया है और उसकी बात को उसी ढंग से लेना चाहिए। गुरमेहर देश का सम्मान करती है और इसी को ध्यान में रखते हुए उसने अपनी बात कही थी।

यह भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री की गुरमेहर पर टिप्पणी से जावेद अख्तर नाराज, सहवाग को भी घेरा 

जालंधर में रह रही गुरमेहर से संपर्क करने पर कोई विशेष टिप्पणी करने की बजाए उसने अपने पक्ष में खड़े होने वाले लोगों का धन्यवाद किया। यह भी कहा कि उसे अकेला छोड़ दिया जाए वह अब अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ेंः  क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को गुरमेहर का भावुक जवाब- ट्वीट देख टूट गया दिल

गुरमेहर के दादा कमलजीत सिंह ने कहा कि उनकी बच्ची बहादुर है। वह घर आई है तो डर के मारे नहीं बल्कि उसके बयान पर हो रही सियासत व सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां इसका कारण हैं। वह इस मामले को अब छोड़ना चाहती है। वह दिल्ली जाएगी लेकिन उसे पुलिस प्रोटेक्शन दिल्ली में भी मिलनी चाहिए।

कमलजीत डीसी दफ्तर में डीड राइटर हैं। उन्हें बुधवार को डीसी को पत्र सौंपा, जिसमें गुरमेहर को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग गई है। जालंधर पुलिस ने गुरमेहर की सुरक्षा में दो लेडी कांस्टेबलों को तैनात किया है।

डीयू की छात्र गुरमेहर कौर को एबीवीपी की ओर से मानवता विरोधी धमकियां देने की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ी निंदा की है। एसजीपीसी के अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि एसजीपीसी शहीद की बेटी गुरमेहर कौर के साथ खड़ी है और कोई भी नुकसान नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी को धमकी देना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ सिरफिरे लोग मानवता विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि गुरमेहर कौर को एक संगठन की ओर से दी जाने वाली धमकी बड़ा अपराध है। उसका दिल्ली में रहना खतरे से खाली नहीं है। बेटियों और बहनों की रक्षा प्रथम कर्त्तव्य है, इसलिए पूरी सिख कौम इस मौके पर गुरमेहर के साथ है।