विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री की गुरमेहर पर टिप्पणी से जावेद अख्तर नाराज, सहवाग को भी घेरा

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 09:40 PM (IST)

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके कहा- 'मुझे उसके बारे में नहीं पता लेकिन श्रीमान मंत्री मुझे पता है कि आपका दिमाग कौन दूषित कर रहा है।'

केंद्रीय मंत्री की गुरमेहर पर टिप्पणी से जावेद अख्तर नाराज, सहवाग को भी घेरा
केंद्रीय मंत्री की गुरमेहर पर टिप्पणी से जावेद अख्तर नाराज, सहवाग को भी घेरा

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज लेडी श्रीराम की छात्रा गुरमेहर कौर जालंधर पहुंच गई हैं, लेकिन उन पर विवाद जारी है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा छात्रा गुरमेहर कौर पर की गई टिप्पणी को लेकर अब जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने निशाना साधा है। अपने बयान में गीतकार जावेद अख्तर ने केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी को अत्यंत पक्षपातपूर्ण बताया है।

रिजिजू की टिप्पणी का जवाब देते हुए अख्तर ने ट्वीट किया है- 'श्रीमान मंत्री आपने वामपंथियों पर सैनिक के शहीद होने का जश्न मनाने का झूठा आरोप लगाकर निंदा की और एबीवीपी के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा।'

ट्वीट में अख्तर ने कहा-'मुझे उसके बारे में नहीं पता लेकिन श्रीमान मंत्री मुझे पता है कि आपका दिमाग कौन दूषित कर रहा है।'

बॉलीवुड गीतकार के निशाने पर क्रिकेटर व पहलवान

गीतकार ने गुरमेहर पर की गई टिप्पणी को लेकर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और साथ ही पहलवान योगेश्वर दत्त पर भी निशाना साधा है। जावेद अख्तर ने ट्वीट करके कहा- 'यदि कोई बमुश्किल साक्षर खिलाड़ी या पहलवान एक शहीद की शांतिप्रिय पुत्री को ट्रोल करता है तो यह समझा जा सकता है लेकिन कुछ पढ़े-लिखे व्यक्तियों को क्या हो गया है।'

यहां पर बता दें कि गुरमेहर को उसका अभियान 'मैं एबीवीपी से नहीं डरती' वायरल होने के बाद क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा था कि ट्रिपल सेंचुरी उन्होंने नहीं, उनके बैट ने बनाई है। इसी तरह पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी ट्वीट करके गुरमेहर के प्रति इसी तरह की भावना का इजहार किया था।

यह भी पढ़ेंः कारगिल नहीं आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे गुरमेहर के पिता

यह था मामला 

गुरमेहर कारगिल में शहीद हुए एक जवान की बेटी है जिन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनके हाथ में एक पेपर था जिसपर लिखा था,"मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हूं, मैं ABVP से नहीं डरती, मैं अकेले नहीं हूं भारत के सभी स्टूडेंट मेरे साथ है।" गुरमेहर ने साल भर पहले भी एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की थी जो उनके इस पोस्ट के बाद वायरल हुई है। इस तस्वीर में भी उनके हाथ में एक पेपर था जिसपर लिखा था, "पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा है बल्कि युद्ध ने मारा है।"