विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi to Agra : गतिमान एक्सप्रेस ने 100 मिनट में तय किया 160 किलोमीटर

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 05 Apr 2016 12:38 AM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 07:22 AM (IST)

गतिमान एक्‍सप्रेस ने दिल्‍ली से आगरा तक 100 मिनट में 160 किलोमीटर का सफर तय किया। गतिमान सुबह 10.10 बजे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार गतिमान एक्सप्रेस ने दिल्ली से आगरा तक 100 मिनट में 160 किलोमीटर का सफर तय किया। गतिमान सुबह 10.10 बजे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा की ओर रवाना हुई और 11.17 बजे गतिमान एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन क्रास की। 11.49 बजे आगरा कैंट पहुंची।

तस्वीरें: दिल्ली से आगरा 'गतिमान एक्सप्रेस' ने तय किया सफर

देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान को रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज सुबह 10 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस (12049/12050) को रवाना किया। आगरा कैंट से वापसी में इसका नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा और यह अपने निर्धारित समय शाम 5.50 बजे वहां से चलेगी और शाम साढ़े सात बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

उद्घाटन के मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। गतिमान एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ ही मिशन स्पीड की शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए पांच साल की योजना तैयार की गई है।

गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं...पढ़ें खबर

160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट की दूरी 100 मिनट में तय करेगी। शुक्रवार को छोड़कर यह सप्ताह के अन्य सभी छह दिन चलेगी। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 12050 नंबर की ट्रेन सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और सुबह 9.50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। रास्ते में इसका कोई ठहराव नहीं होगा।

वहीं, वापसी में 12049 नंबर की ट्रेन आगरा कैंट से सायं 5.50 बजे रवाना होकर सायं 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 फीसद ज्यादा है। ट्रेन में आठ चेयरकार और दो एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच हैं जिसमें कुल 715 यात्री यात्रा कर सकेंगे। 5400 हॉर्स पावर का इलेक्टि्रक इंजन लगेगा। ट्रेन में यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई और मल्टीमीडिया मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।

आगरा में प्रदर्शनः गतिमान संचालन का मौका छिना तो रोक दी शताब्दी