विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहरे का कहर, कानपुर शताब्दी सहित सात VIP ट्रेनें रद

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 05:59 PM (IST)

शुक्रवार को दिल्ली आने वाली लगभग 90 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। इस वजह से 31 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [ जेएनएन ] कोहरे से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है शुक्रवार को कोलकाता राजधानी, पटना राजधानी और सियालदह राजधानी रवाना नहीं हुई। इन्हें शनिवार को चलाने की घोषणा की गई है। वहीं, कानपुर शताब्दी सहित उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली सात ट्रेनें रद कर दी गई हैं।

कोहरे का कहर, कई एक्सप्रेस ट्रेनें विलंबित

शुक्रवार को दिल्ली आने वाली लगभग 90 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। इस वजह से 31 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। अन्य ट्रेनों के साथ ही राजधानी और शताब्दी जैसी वीआइपी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी ट्रेन के इंतजार में पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारनी पड़ रही है।

शाम सवा पांच बजे चलने वाली पटना राजधानी 18.45 घंटे की देरी से शनिवार को दोपहर 12 बजे चलेगी। जबकि शुक्रवार शाम 4.25 बजे चलने वाली सियालदह राजधानी शाम 5.15 बजे चलने वाली कोलकाता राजधानी शनिवार सुबह पौने सात बजे रवाना होगी।

तस्वीरों में देखें, कोहरे का कहर

सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस भी 11.30 घंटे की देरी शनिवार सुबह 7.10 बजे और रीवा एक्सप्रेस सवा नौ घंटे की देरी से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होंगी। जबकि लखनऊ शताब्दी साढ़े दस घंटे और कालका शताब्दी सवा आठ घंटे की देरी से रवाना हुई।

कोहरे के कारण रद हुई ट्रेनें:-

ट्रेन-रद होने की तिथि
1- कानपुर शताब्दी (12033/12034)-2 दिसंबर
2- संगम एक्सप्रेस (14163)-2 दिसंबर
3- संगम एक्सप्रेस (14164)-3 दिसंबर
4- अलीगढ़ देहरादून लिंक एक्सप्रेस (14113)-3 दिसंबर
5- देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस (14120)- 3 दिसंबर
6- काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस (14119)- 4 दिसंबर
7- देहरादून-अलीगढ़ लिंक एक्सप्रेस (14114)-5 दिसंबर