विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहरे का कहर, कई एक्सप्रेस ट्रेनें विलंबित

By Edited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 11:47 PM (IST)

बाराबंकी : कोहरे का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को घने कोहरे के चलते ट्रेन व सड़क यातायात खासा प्रभावि

News Article Hero Image

बाराबंकी : कोहरे का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को घने कोहरे के चलते ट्रेन व सड़क यातायात खासा प्रभावित रहा। ग्रामीण अंचल में अलाव जलने लगे है। दोपहर में जहां हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत रही। वहीं सुबह व रात ठंड पड़ रही है।

ट्रेनें विलंबित : कोहरे के चलते 4673 शहीद एक्सप्रेस गुरूवार की रात 12 बजकर 11 मिनट पर न आकर 12 घंटे विलंबित रही। वहीं 4236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस रात 12 बजकर पांच मिनट पर न आकर 13 घंटा विलंबित रही। साबरमती एक्सप्रसे रात एक बजकर 48 मिनट पर न आकर दस घंटा विलंब रही। वहीं 4854 मरूधर एक्सप्रेस सुबह चार बजकर 20 मिनट पर न आकर आठ घंटा विलंबित रही। 2554 वैशाली एक्सप्रेस सुबह चार बजकर 50 मिनट पर न आकर आठ घंटा विलंबित बताई गई। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर न आकर छह घंटा विलंबित रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सड़क यातायात भी प्रभावित : ग्रामीण अंचल में अलाव जलने लगे है। सड़क यातायात भी खासा प्रभावित रहा। भोर चार पहिया वाहन लाइट जलाकर धीरे-धीरे रेंगते नजर आए।