विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में पांव पसारता डेंंगू और चिकनगुनिया, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:56 AM (IST)

राजधानी मेंं डेंंगू के साथ- साथ अब चिकनगुनिया भी तेजी से पैर पसार रहा है। डेंंगू के 176 नए मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी मेंं डेंंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया भी तेजी से पैर पसार रहा है। इस हफ्ते निगम द्वारा जारी साप्ताहिक रिपोर्ट मेंं डेंंगू के 176 नए मामले सामने आए। वहींं, चिकनगुनिया के कुल 432 मामले उजागर हुए हैं। इस वर्ष अब तक डेंंगू के कुल 487 मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरो के अनुसार मौसम मच्छरोंं के प्रजनन के अनुकूल है, इसलिए आने वाले दिनोंं मेंं डेगू के मामलोंं मेंं तेजी से बढ़ोतरी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी दिल्ली मेंं डेंंगू के अब तक 98 व चिकनगुनिया के 17 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। पूर्वी दिल्ली मेंं डेंंगू के 68 तथा चिकनगुनिया का एक, दक्षिणी दिल्ली डेंंगू के 259 और चिकनगुनिया के 25 मामले सामने आ चुके हैंं। नई दिल्ली पालिका परिषद् मेंं डेंंगू के 33 व चिकनगुनिया के सात मामले सामने आए।

डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीके हजारिका ने बताया कि चिकनगुनिया जानलेवा तो नहींं लेकिन लोगोंं को परेशानी तो होती है। इसलिए लोगोंं को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंंने कहा कि डेंंगू का मच्छर साफ पानी मेंं पनपता है इसलिए लोगोंं को अपने घरोंं मेंं रखे गमलोंं और मनी प्लांट के पौधे के पानी को बदलते रहना चाहिए। घर मेंं रखे पानी से भरे सजावटी सामान मेंं डेगू मच्छर पैदा हो रहे हैं। इसलिए दक्षिणी निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने डेंंगू और मलेरिया रोधी कार्यक्रम को और तेज करने का फैसला किया है।

नोएडा : रहस्यमयी बुखार से सहमा पूरा सर्फाबाद गांव, केंद्रीय मंत्री ने किया गांव में दौरा