विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल की केजरीवाल को चुनौती- रामलीला मैदान में विशेष सत्र बुलाएं, है हिम्मत

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 10:14 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 May 2017 03:06 PM (GMT+05:30)

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर हमला बोला है।

कपिल की केजरीवाल को चुनौती- रामलीला मैदान में विशेष सत्र बुलाएं, है हिम्मत
कपिल की केजरीवाल को चुनौती- रामलीला मैदान में विशेष सत्र बुलाएं, है हिम्मत

नई दिल्ली (जेएनएन)। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने राजनीतिक 'गुरु' अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जंग छेड़ने वाले दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का हमला जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रामलीला मैदान में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की चुनौती दी है। 

इस बाबत दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में करावल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के भ्रष्टाचार, हवाला, कालाधन के सबूत रखने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की अपील की है। खास बात है कि यह सत्र रामलीला मैदान में बुलाने की अपील की गई है। साथ ही पत्र में कपिल ने यह भी लिखा है कि इस विशेष सत्र में Whip की वाध्यता नहीं रखी जाए।

यह भी पढ़ेंः गुजरात दंगों पर किताब लिखने वालीं पत्रकार गोवध का समर्थन कर फंसीं 

कपिल मिश्रा ने यह भी लिखा है पत्र में

'मैं इस मामलों से जुड़े सारे दस्तावेज रामलीला मैदान में जनता की मौजूदगी में सदन के पटल पर रखूंगा। मुझे लगता है कि अगर अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं और उन्हें अपनी व सत्येंद्र जैन की बेगुनाही पर भरोसा है तो इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लेंगे।'

यह भी पढ़ेंः पेशाब करने से रोका तो रिक्शे वाले को मार डाला, विदेश से हरकत में PM मोदी 

पत्र में अरविंद केजरीवाल के पुराने भाषणों को उल्लेख करते हुए कपिल मिश्रा ने याद दिलाया है-'अरविंद केजरीवालजी सरकार बनने से पहले आपने हमेशा अपने भाषणों में कहा कि विधानसभा का सत्र जनता के बीच रामलीला मैदान में लगना चाहिए। उनका मानना था कि जब चारों तरफ लोग बैठे हों तो नेता सदन में झूठ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता है।'

विस अध्यक्ष को पत्र लिखने के साथ ट्वीट कर केजरीवाल को भी चुनौती देते हुए लिखा है-'आपके और जैन के भ्रष्टाचार, हवाला, कालेधन, रिशेतदारों को फायदा जैसे मुद्दों पर रामलीला मैदान में विधानसभा सत्र है हिम्मत?

वहीं, एक अन्य ट्वीट में कपिल मिश्रा ने लिखा है-'अरविंद केजरीवाल जी व सत्येंद्र जैन के भ्रष्टाचार, हवाला, काले धन, सगे संबंधियों को लाभ के मुद्दे पर रामलीला मैदान में विशेष सत्र का निवेदन।'