विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात दंगों पर किताब लिखने वालीं पत्रकार गोवध का समर्थन कर फंसीं

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 08:53 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 May 2017 09:57 AM (GMT+05:30)

ट्विटर यूजर्स ने पत्रकार राणा अयूब के इस विवादित ट्वीट पर उन्हें इंसान बनने की हिमायत दी गई। इसके साथ ही यूजर्स ने उन्हें काफी अपशब्द भी कहे।

गुजरात दंगों पर किताब लिखने वालीं पत्रकार गोवध का समर्थन कर फंसीं
गुजरात दंगों पर किताब लिखने वालीं पत्रकार गोवध का समर्थन कर फंसीं

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के दक्षिणी राज्य केरल के कन्नूर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बछड़ा काटने को लेकर विवाद गरमा गया है। सोशल मीडिया में भी इसको लेकर पक्ष और विपक्ष में लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। इस कड़ी में देश की जानी-मानी पत्रकार राणा आयूब ने बीफ विवाद को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया है। इसके बाद ट्वीटर वार छिड़ गया है। इस ट्वीट के बाद राणा अयूब को काफी नाराजगी झोलनी पड़ रही है।

पिछले दिनों केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सारे आम गाय का बछड़ा काटने के बाद शुरू हुए विवाद पर टिप्पणी करते हुए राणा ने अपने ट्वीट में लिखा- 'कपट के इस समय में बीफ खाना एक क्रांतिकारी कदम है।' ट्वीट के बाद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ेंः केरल में गोवध करने वालों के खिलाफ फतवा, 51 लाख का इनाम 

ट्विटर यूजर्स ने पत्रकार राणा अयूब के इस विवादित ट्वीट पर उन्हें इंसान बनने की हिमायत दी गई। इसके साथ ही यूजर्स ने उन्हें काफी अपशब्द भी कहे।

राणा अयूब को जवाब देते हुए रूपा मूर्ति ने ट्वीट के जरिये हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- कुछ दिन पहले आप प्यार, दया और शांति के बारे में बात कर रही थीं। क्या प्यार और दया जानवरों पर लागू नहीं होती?

गौरतलब है कि मवेशियों के वध के लिए बिक्री पर रोक के बाद केरल में कथित कांग्रेस नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से मवेशी काटने को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने सरेआम जानवर काटने वाले अपने दो कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। यह कार्रवाई पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा घटना की निंदा किए जाने के बाद की गई है।

यहां पर बता दें कि शनिवार को केरल के कन्नूर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वध के लिए पशुओं की बिक्री पर केंद्र द्वारा रोक लगाए जाने के फैसले के विरोध में एर्नाकुलम और कन्नूर में सार्वजनिक रूप से एक गोवंश का वध किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

केरल में कई ‘बीफ पार्टियां’ भी आयोजित की गईं, जिनमें कांग्रेस और सीपीएम के सदस्यों ने बीफ पकाया और लोगों के बीच खाने के लिए परोसा। कोच्चि में पर्यटन मंत्री कडाकंपल्ली सुरेंद्रन ने बीफ करी का स्वाद लिया।