विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में गोवध करने वालों के खिलाफ फतवा, 51 लाख का इनाम

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 01:40 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 05:25 AM (IST)

केरल में गोवध को लेकर एक समाजसेवी इतने विचलित हो गए कि उन्होंने गोवध करने वाले के खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

केरल में गोवध करने वालों के खिलाफ फतवा, 51 लाख का इनाम
केरल में गोवध करने वालों के खिलाफ फतवा, 51 लाख का इनाम

जागरण संवाददाता, डाल्टनगंज। केरल में गोवध करनेवालों का वीडियो वायरल होने के बाद पलामू जिले (झारखंड) के एक समाजसेवी श्याम नारायण पाठक इतने विचलित हो गए कि उन्होंने ऐसे लोगों का सिर कलम करनेवालों को 51 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी।

सोमवार को उन्होंने कहा कि यह दृश्य देखने से बेहतर है कि बाकी जिंदगी जेल में काट लूं। पाठक पलामू के जाने-माने समाज सेवी हैं और कुछ वर्ष पूर्व तक राजनीति में भी सक्रिय थे। झारखंड विकास मोर्चा में उनकी सक्रियता रही थी और अब उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों से तौबा कर ली है।

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र: बीफ रखने के अारोप में गोरक्षकों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: बनारस में 'काउ मिल्क पार्टी' से रोजेदारों ने खोला रोजा