विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्‍ट्र: बीफ रखने के अारोप में गोरक्षकों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 29 May 2017 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 02:53 PM (IST)

इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

महाराष्‍ट्र: बीफ रखने के अारोप में गोरक्षकों ने की पिटाई, वीडियो वायरल
महाराष्‍ट्र: बीफ रखने के अारोप में गोरक्षकों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

वाशिम (महाराष्‍ट्र), एएनआइ। गोरक्षकों की 'गुंडागर्दी' का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कथित रूप से बीफ रखने के आरोप में दो युवकों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना यहां वाशिम जिले के मालेगांव तहसील की है।

वीडियो में गोरक्षक दोनों युवकों को मालेगांव पुलिस थाने चलने के लिए भी कह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दोनों युवकों के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता की धारा 295a के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वाशिम के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, क्‍योंकि तुरंत कार्रवाई की गई। घटनास्‍थल से बरामद बीफ के नमूनों को जांच के लिए नागपुर स्थित एक लेब्रोटरी में भेज दिया गया है। मालेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: भाजपा का दावा, केरल में बछड़ा काटने वाला राहुल का करीबी, जारी की तस्वीरें