विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP ने बजट को लेकर दिल्ली सरकार पर लगाया गलतबयानी का आरोप

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 02 Mar 2016 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 02 Mar 2016 11:17 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम बजट को लेकर जनता को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम बजट को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सिसोदिया का यह बयान कि केंद्र ने दिल्ली के साथ धोखा किया है, असत्य है।

पान मसाला विज्ञापनः SRK की पत्नी व काजोल से AAP सरकार की गुजारिश

गौरतलब है कि बजट के बाद पत्रकार वार्ता कर मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि बजट में दिल्ली को सिर्फ 325 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस पर भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि सच्चाई यह है कि बजट में दिल्ली के विकास के लिए परोक्ष रूप से कई हजार करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाहित किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने इस बात को भी नजरअंदाज कर दिया कि दिल्ली पुलिस को केंद्रीय बजट में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 540 करोड़ रुपये ज्यादा आवंटित किए गए। दिल्ली मेट्रो की फेज-3 की परियोजनाओं के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5579.41 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

रेल बजट में रिंग रेल सेवा को पुनर्जीवित करने की बात कही गई है। इससे जहां जाम समाप्त होगा, वहीं परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ प्रदूषण भी कम होगा। दिल्ली सरकार डीटीसी सेवा संभाल नहीं पा रही है और केंद्र पर आरोप लगा रही है।