विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब धौनी की टीम ने 'सीईओ' मयप्पन से ही झाड़ा पल्ला

By Edited By:
Published: Fri, 24 May 2013 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 01:32 AM (IST)

चेन्नई। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक नया मोड़ आया है। बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक नया मोड़ आया है। बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन से इंडिया सीमेंट्स ने पल्ला झाड़ लिया है। इंडिया सीमेंट्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मयप्पन चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ नहीं हैं। वे सिर्फ इंडिया सीमेंट्स के मानद सदस्य हैं। गौरतलब है चेन्नई सुपरकिंग्स इंडिया सीमेंट्स की ही टीम है, जिसके मालिक बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन हैं, जिसके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हैं।

पढ़ें : दामाद के चक्कर में फंस गए श्रीनिवासन

इंडिया सीमेंट्स के इस दावे पर सवाल भी खड़ा हो गया है, क्योंकि मयप्पन के आईकार्ड पर टीम मालिक का पद लिखा हुआ है। गौरतलब है कि मयप्पन पर आईपीएल में सट्टेबाजी करने का गंभीर आरोप लगा है। उनपर यह आरोप उनके मित्र और बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह ने लगाया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें : विंदू को नहीं मिली राहत, बढ़ गई पुलिस रिमांड

मयप्पन की गिरफ्तारी के दबाव बीच इंडिया सीमेंट्स की तरफ से जारी इस बयान ने चौंका दिया है, क्योंकि अगर ऐसा है तो फिर मयप्पन के उस बयान पर भी बवाल हो सकता है, जिसमें उन्होंने एक अखबार को साक्षात्कार के दौरान कहा था कि वे, कप्तान धौनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग मैच से पहले 11 खिलाड़ियों की अपनी-अपनी सूची साझा करते हैं। अगर इंडिया सीमेंट्स की बात मानी जाए तो एक मानद सदस्य के तौर पर वे टीम में इतना हस्तक्षेप कैसे कर सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर