विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टर्निग प्वाइंट साबित हुए शुरुआती ओवर : रैना

By Edited By:
Published: Mon, 23 Sep 2013 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2013 09:01 PM (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने चैंपियंस लीग टी-20 में टाइटंस को हराने के बाद कहा कि उनकी टीम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रांची। चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने चैंपियंस लीग टी-20 में टाइटंस को हराने के बाद कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों और खुद उन्होंने पहले छह ओवर में मैच का पासा पलटने के लिए बड़े शॉट्स खेले। रैना ने मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के स्थान पर मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही।

पढ़ें: अफरीदी को द.अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पहले दस ओवर में ही माइक हसी के साथ मिलकर मैच का रुख अपने पक्ष में कर लिया था, उन्होंने कहा कि ऐसे हाई स्कोरिंग मैच में पहले छह ओवर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और हम इन ओवरों में ही मैच का पासा पलटने के लिए खेले, जिसमें हम सफल रहे। रैना ने कहा कि पहले कुछ ओवर टर्निंग प्वाइंट साबित हुए। हमारे बल्ले पर गेंद बहुत अच्छे से आ रही थी और शॉट्स अच्छे लग रहे थे, जिसका मैंने पूरा लाभ उठाया। मेरी और हसी की अच्छी भागीदारी रही, जिसका लाभ टीम को मिला।

हमने ज्यादा अतिरिक्त रन दिए : हेनरी

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद मिली हार से निराश टाइटंस के कप्तान हेनरी डेविड्स ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने खूब अतिरिक्त रन लुटाए, जो हार की मुख्य वजह रही। उन्होंने कहा, 'हमने खूब अतिरिक्त रन (24 वाइड) दिए। हमें इस क्षेत्र में काम करना होगा। हमारी टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन हम हार नहीं टाल सके। अगले मैच से पहले हमें अपनी कमियों पर पार पाना होगा।' हेनरी ने ओस को भी हार का एक कारण बताते हुए कहा कि गेंद गीली हो जाने की वजह से हमारे गेंदबाजों को गेंद पर पकड़ बनाने में परेशानी हो रही थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर