विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरीज बराबर होने पर विराट ने की साथी खिलाड़ियों की तारीफ

By ShivamEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 02:25 PM (IST)

टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी पहली जीत दर्ज करने वाले विराट कोहली ने आज इसका श्रेय साथी खिलाड़ियों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलंबो। टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी पहली जीत दर्ज करने वाले विराट कोहली ने आज इसका श्रेय साथी खिलाड़ियों को दिया। विराट के मुताबिक ये सभी खिलाड़ियों की मेहनत ही थी जिसके दम पर वे श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 278 रनों से करारी हार देते हुए सीरीज में बराबरी कर सके। टेस्ट सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है। तीसरा व अंतिम टेस्ट 28 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

- कप्तान के तौर पर पहली जीतः

विराट ने कहा, 'जाहिर तौर पर मैं बेहद उत्साहित हूं। इससे पहले मैं दो बार इसके (कप्तान के तौर पर जीत) करीब आ चुका था। एक बार एडिलेड में और फिर गाले में। हमने दोनों टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, बस अगर हम गाले में भी एक सत्र और अच्छा प्रदर्शन कर ले जाते। खिलाड़ियों की तारीफ की जानी चाहिए कि वे इतनी जल्दी एकजुट होकर इतना अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे।'

- राहुल और गेंदबाजों को जाता है श्रेयः

कोहली ने मैन ऑफ द मैच लोकेश राहुल की भी जमकर तारीफ की जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ने के साथ ही रिद्धिमान साहा के चोटिल होने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ली और पांचवें दिन की पहली ही गेंद पर विकेट के पीछे एक बेहतरीन कैच लपका। विराट ने कहा, 'उसको (राहुल) साहा के चोटिल होने पर ग्लव्स पहनने पड़े और फिर उसने पहली ही गेंद पर एक जबरदस्त कैच लपक लिया। उस कैच ने हमको आगे बढ़ने का हौसला दे दिया। ये एक नमूना था कि कैसे हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। जैसा कि मैंने कहा कि जैसे ही हमने शुरुआती विकेट लिए, हम आक्रामक गेंदबाजी करना चाहते थे। उसके बाद हम जल्दी विकेट लेते हुए समय बर्बाद करना नहीं चाहते थे।' कोहली ने अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा, 'स्टुअर्ट (बिन्नी) को छोड़कर आज सभी ने गेंदबाजी की। मेरे चार स्ट्राइक गेंदबाजों ने आज अपना काम कर दिया लेकिन पहली पारी में आपको बिन्नी की तारीफ करनी होगी क्योंकि उस पिच पर उसने शानदार गेंदबाजी की और मेरे बाकी के गेंदबाजों को फ्रेेश रखा।'

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

- संगकारा को बधाईः

इसके अलावा कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले संगकारा को बधाई देते हुए कहा, 'मैं संगकारा को फिर से एक बेहतरीन करियर के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैंने और काफी लोगों ने पिछले एक हफ्ते में उनके बारे में काफी कुछ कहा है लेकिन मैं ये कहते नहीं थकता कि तुम्हारे साथ खेलना एक शानदार अनुभव रहा।'

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।