विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजमल के प्रदर्शन से निराश सकलैन ने दी यह सलाह

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2014 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2014 05:59 PM (IST)

कराची। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने खेल में लंबे करियर को बढ़ाने के लिए सईद अजमल को छुंट्टी पर जाने की सलाह दी है।

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने खेल में लंबे करियर को बढ़ाने के लिए सईद अजमल को छुंट्टी पर जाने की सलाह दी है।

पाकिस्तान की ओर से 208 टेस्ट और 288 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सकलैन मुश्ताक ने कहा कि अबुधाबी टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में सईद अजमल द्वारा एक भी विकेट नहीं निकाल पाने से निराशा हुई। वह एक उम्दा स्पिनर है। उसने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खुद को साबित किया है, लेकिन वह श्रीलंका के खिलाफ थका हुआ महसूस कर रहा था। शायद उसे खेल से आराम लेने की जरूरत है, जिससे वह तरोताजा महसूस करे। वह अभी कुछ और साल खेल सकता है। अजमल हमारा मैच विनर खिलाड़ी है।

मुश्ताक ने कहा कि अजमल ने धीमे पिचों पर हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है, विशेषकर टेस्ट मैच की दूसरी पारी में। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह-उल-हक द्वारा इस स्पिनर से मैच के दौरान सलाह मशविरा नहीं करने की आलोचना करते हुए कहा कि मेरे विचार से हक को ज्यादा सक्रिय रहने की जरूरत है विशेषकर टेस्ट मैचों में। जब मैं खेला करता था। वसीम अकरम मुझे प्रत्येक ओवर में सलाह दिया करते थे। मुझे नहीं पता कि मिसबाह-उल-हक और सईद अजमल के बीच मैदान पर क्या होता है।

यह भी पढ़ें: पीटरसन मामले में इंग्लैंड के कोच फ्लावर का यू-टर्न

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर