विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड के कोच फ्लावर ने पीटरसन मामले में लिया यू-टर्न

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2014 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2014 01:00 PM (IST)

इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर ने हाल में केविन पीटरसन व टीम के सीनियर खिलाड़ियों के एशेज सीरीज में खराब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिडनी। इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर ने हाल में केविन पीटरसन व टीम के सीनियर खिलाड़ियों के एशेज सीरीज में खराब खेल के बाद उन पर कठोर फैसले लेने की बात की थी, लेकिन अब फ्लावर ने यू-टर्न ले लिया है। उनके मुताबिक पीटरसन को टीम से बाहर करने की चेतावनी देने की खबरें बिल्कुल गलत हैं।

इंग्लिश मीडिया में कुछ खबरें छपी थीं जिनके मुताबिक फ्लावर ने इंग्लैंड की कचिंग छोड़ने की धमकी देते हुए ये आश्वासन मांगा था कि केविन पीटरसन को उनकी टीम से बाहर रखा जाए। जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। ये बवाल पिछले साल ही शुरू हो गया था जब पीटरसन ने आइपीएल में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में ना खेलने उतरने की बात कही थी। अब फ्लावर ने कहा है कि जरूरी यह है कि आराम से बैठकर सीरीज के प्रदर्शन पर अपनी नजर दौड़ाएं और संयम से फैसले लें।

गौरतलब है कि एशेज हार में 33 वर्षीय केविन पीटरसन सीरीज में सबसे ज्यादा 294 रन बनाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी थे और उन्होंने हाल में एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने एशेज 2015 में खिताब दोबारा हासिल करने के अभियान में शामिल होने का इरादा जाहिर किया था। जिसके बाद कई पूर्व दिग्गजों ने भी केपी को टीम से बाहर करने के इरादों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में उनके 8,181 रन हैं और वो 10 हजार क्लब में शामिल होने को लेकर भी उत्सुक हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर