विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वॉर्न ने क्लार्क की तुलना महान बॉर्डर से की

By ShivamEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 02:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 02:37 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने एशेज टेस्ट सीरीज के बाद रविवार को क्रिकेट को अलविदा कहने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने एशेज टेस्ट सीरीज के बाद रविवार को क्रिकेट को अलविदा कहने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पूर्व दिग्गज कंगारू कप्तान ऐलेन बॉर्डर से कर डाली।

वॉर्न ने कहा, 'ऐलेन बॉर्डर तैयारी के मामले में सबसे गजब कप्तान थे और मुझे लगता है कि माइकल क्लार्क इस मामले में ऐलेन बॉर्डर के जैसे ही रहे।' वहीं, अपने दोस्त और साथी खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की असमय मौत के बाद टीम की अगुआइ करते हुए क्लार्क ने हिम्मत का नमूना पेश किया था और एक शानदार कप्तान होने के परिचय दिया था। वॉर्न ने कहा, 'वो (क्लार्क) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और अपने परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.....और ऐसे समय पर टीम की अगुआइ करना जब कुछ ऐसा आपके भाई जैसे खिलाड़ी (ह्यूज) के साथ हुआ हो, ये शानदार था।'

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वॉर्न के मुताबिक वो ऑस्ट्रेलिया की नई युवा पीढ़ी को लंबे समय तक प्रेरित करते रहेंगे और वो न सिर्फ अपने खेल के लिए जाने जाएंगे बल्कि मैदान पर अपने प्रभाव को लेकर भी याद रखे जाएंगे। वॉर्न ने कहा, 'जिस अंदाज में वो रन बनाते थे वो देखना शानदार था।'

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।