विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब जयसूर्या और रणतुंगा हुए रोहित की बल्लेबाजी के कायल

By Edited By:
Published: Fri, 29 Nov 2013 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2013 06:53 PM (IST)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या और अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा की जमकर सराहना की है। रणतुंगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या और अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा की जमकर सराहना की है। रणतुंगा ने इस कहा कि जब मैं लंबे समय के बाद रोहित को देखा तो मैं हैरान था कि यह खिलाड़ी टेस्ट मैच क्यों नहीं खेल रहा है। मैंने जितने भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को देखा है वह उनमें से एक हैं। विराट कोहली भी प्रतिभावान खिलाड़ी है, वह बुद्धिमानी से बल्लेबाजी करता है। मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन की भी जमकर तारीफ की।

मुंबई में गुरुवार की रात आयोजित एक समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए श्रीलंकाई टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने कहा कि विश्व भर में भारतीय बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है और रोहित शर्मा के लगातार बेहतर प्रदर्शन की वजह से टॉप आर्डर काफी मजबूत हो गया है। जयसूर्या ने कहा कि रोहित शर्मा टीम के लिए हमेशा अच्छे साबित होंगे। भारतीय टीम को टॉप आर्डर में उनका अच्छा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। निश्चित तौर पर वह अच्छा परिणाम देंगे।

पढ़ें: क्या पीसीबी की इस इच्छा को पूरा करेगी बीसीसीआइ

गौरतलब है कि रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शानदार प्रदर्शन की वजह से विश्व के शीर्ष 20 बल्लेबाजों की सूची में वह शामिल हो गए। रोहित शर्मा ने इस वर्ष 25 वनडे मैचों में 55.19 की औसत से 1159 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक, 8 अर्धशतक और एक दोहरा शतक शामिल है। रोहित शर्मा दोहरा शतक जड़ने वाले विरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बाद तीसरे भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलूरु में लगाया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।