विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या पीसीबी की इस इच्छा को पूरा करेगी बीसीसीआइ?

By Edited By:
Published: Fri, 29 Nov 2013 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2013 05:32 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)ने उम्मीद जताई हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में खेलने का मौका मिलेगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)ने उम्मीद जताई हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में खेलने का मौका मिलेगा अन्यथा उन्हें किसी तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं नहीं होने की वजह से अगले छह महीने तक क्रिकेट से दूर बनानी पड़ेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मार्च में बांग्लादेश में होने वाले टी20 व‌र्ल्ड कप के बाद से अक्टूबर 2014 तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है। इसलिए हमें उम्मीद हैं कि अगले साल अप्रैल -मई में होने वाले आइपीएल में खेलने के लिए बीसीसीआइ पाक खिलाड़ियों को आमंत्रित करेगी। उन्होंने कहा कि आशा है कि अगले साल हालात बेहतर होंगे और हमारे खिलाड़ियों को आइपीएल में खेलने के लिए आमंत्रित किया जाएगा हालांकि हमने इस मसले पर बीसीसीआइ से किसी तरह की बातचीत नहीं की है। आपको बता दें कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी आइपीएल में नहीं खेल सके हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं और आइपीएल को कही अन्य स्थान पर आयोजित किए जाने को लेकर बातें हो रही हैं। इसलिए बीसीसीआइ और फ्रेंचाइजी के लिए हमारे खिलाड़ियों को आइपीएल में खेलने के लिए आमंत्रित करने को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं।

पढ़ें: विनोद कांबली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।