विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया कप में खेलना सरकार की मंजूरी पर निर्भर : पीसीबी

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2014 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2014 01:00 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ कर दिया है कि उपद्रवग्रस्त बांग्लादेश में सुरक्षा चिंताओं के कारण उनकी टीम सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ कर दिया है कि उपद्रवग्रस्त बांग्लादेश में सुरक्षा चिंताओं के कारण उनकी टीम सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही एशिया कप क्रिकेट में खेलेगी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशरफ उल हक ने बोर्ड की बैठक के बाद मीडिया से कहा था कि किसी भी टीम को एशिया कप में खेलने को लेकर कोई परेशानी नहीं है और टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 16 फरवरी से शुरू होगा। लेकिन पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एसीसी अधिकारी के बयान के विपरीत टिप्पणी की है।

सेठी ने कहा, 'एसीसी की बैठक के बाद मुझे मीडिया में आए कई बयान देखने को मिले, विशेषकर एसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के, जिनसे समझा जाता है कि पीसीबी और अन्य प्रतिस्पर्धी देशों को बांग्लादेश में खेलने को लेकर कोई आशंका नहीं है। बेशक यह स्थिति उसके विपरीत है जिसकी जानकारी हमारे सीओओ सुभान अहमद ने एसीसी बैठक में दी थी। पीसीबी को बांग्लादेश में सुरक्षा की स्थिति को लेकर आशंका है विशेषकर पाकिस्तान के संदर्भ में। इसीलिए पीसीबी ने 20 जनवरी को होने वाली आइसीसी सुरक्षा बैठक में अपने प्रतिनिधि भेजने का फैसला किया है, जो हालात का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे।'

पढ़ें: अजमल के प्रदर्शन से निराश सकलैन ने दी यह सलाह

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर