विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संगा की हुई ग्रैंड विदाई, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी पहुंचे

By ShivamEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 01:55 PM (IST)

भारत के खिलाफ श्रीलंका की 278 रनों से करारी हार के साथ दूसरा टेस्ट समाप्त हो गया। इसके साथ ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलंबो। भारत के खिलाफ श्रीलंका की 278 रनों से करारी हार के साथ दूसरा टेस्ट समाप्त हो गया। इसके साथ ही समाप्त हो गया एक महान श्रीलंकाई खिलाड़ी का करियर भी। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि कुमार संगकारा थे जिन्होंने तकरीबन 17 सालों तक श्रीलंका क्रिकेट को अपना योगदान दिया। मैच समाप्त होने के बाद पूरे मैदान पर 'संगा-संगा' और 'थैंक्यू संगा' की गूंज सुनाई दी। उन्हें विदाई देने और पुरस्कृत करने के लिए मैदान पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी मौजूद रहे।

- विदाई पर बधाईः

श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा मैच के चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी में 18 रन पर आउट हो गए थे। अश्विन की गेंद पर आउट होते ही संगकारा की अंतिम पारी समाप्त हुई थी और भारतीय खिलाड़ियों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर मैदान से विदा किया था। आज पांचवें दिन मैच समाप्त होने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों ने संगकारा से मिलकर उनको भविष्य की शुभकामनाएं दीं और एक शानदार करियर के लिए बधाई दी।

- टीम इंडिया ने ऐसे किया सम्मानितः

मैच के बाद जहां श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने संगकारा को सम्मानित किया। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी संगकारा को बधाई दी। इसके अलावा भारतीय टीम इंडिया के कप्तान ने भारतीय टीम की एक जर्सी संगकारा को भेंट की जिसमें सभी भारतीय खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर करके उनको शुभकामनाएं दी थीं।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

- महान बल्लेबाजः

टेस्ट क्रिकेट में संगकारा ने 134 मैचों में 12400 रन बनाए। जिसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर रहे। संगकारा ने अपने टेस्ट करियर में 38 शतक जड़े जबकि उनके बल्ले से 52 शतक निकले। इस दौरान उनका औसत 57.40 का रहा जो आंकड़ा छूने में सिर्फ ब्रैडमैन, बैरिंगटन, हैमंड और गैरी सोबर्स जैसे पूर्व दिग्गज सफल हो सके थे। इस मामले में उन्होंने सचिन और पोंटिंग जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।

- महान विकेटकीपरः

कुमार संगकारा ने अपने करियर के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए भी गजब का प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। वनडे क्रिकेट में वो विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले कीपर बने। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट (472) को पीछे छोड़ते हुए 482 विकेटों में योगदान दिया। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 151 शिकार किए। जबकि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में वो विदाई के समय 45 शिकार के साथ तीसरे सर्वश्रेष्ठ कीपर रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने सभी प्रारूप मिलाकर विकेट के पीछे 678 शिकार किए और विश्व में मार्क बाउचर (998, द.अफ्रीका) और एडम गिलक्रिस्ट (905, ऑस्ट्रेलिया) के बाद तीसरे नंबर पर रहे।

संगकारा का करियरः

टेस्ट क्रिकेटः

मैच- 134

रन- 12400

औसत- 57.40

शतक- 38

वनडे क्रिकेटः

मैच- 404

रन- 14, 234

औसत- 41.98

शतक- 25

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेटः

मैच- 56

रन- 1382

औसत- 31.40

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।