विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर बिना कपड़ों के नशे में धुत क्‍यों घूम रहा था भारतीय क्रिकेटर

By vivek pandeyEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2015 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2015 02:46 PM (IST)

आईपीएल का आठवां सत्र अभी शुरू ही हुआ है और यह एक बार फिर विवादों में आ गया है।आईसीसी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आईपीएल का आठवां सत्र अभी शुरू ही हुआ है और यह एक बार फिर विवादों में आ गया है।आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई (एसीएसयू) ने खुलासा किया है कि टीम इंडिया का एक बड़ा खिलाड़ी पिछली घरेलू सीरिज में शराब के नशे में चूर, बिना कपड़ों के पाया गया था। हालांकि इस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया।

खुलासाः राजस्थान रॉयल के प्लेयर का दावा उसे मिला पैसे का अॉफर

यह खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम में भी शामिल था और अब आईपीएल में भी खेल रहा है। महज 6 महीने पहले ही टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को एसीएसयू ने होटल में रंगे हाथों पकड़ा था। वो खिलाड़ी होटल में नशे में धुत मिला था। इतना ही नहीं उसकी स्थिति भी आपत्तिजनक थी।

भारत ने विश्व कप से पहले नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरिज और अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरिज खेली थी। दोनों ही सीरिज भारत में थी। आईपीएल-8 में बीसीसीआई फिक्सिंग और तमाम आरोपों से आईपीएल को बचाने के लिए आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई की मदद ले रहा है।

आईसीसी ने माना कि उसकी इकाई आईपीएल के साथ काम कर रही है और यह आईसीसी की तरह नहीं बल्कि बीसीसीआई का हिस्सा बनकर काम कर रही है। एसीएसयू ने हर टीम को प्रेजेंटेशन दिया, जो एक चेतावनी थी। प्रेजेंटेशन में ही इस खिलाड़ी का उदाहरण दिया, जो छह महीने पहले होटल में आपत्तिजनक हालत में पाया गया था। हालांकि उस पर क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी नहीं है।

खिलाड़ियों को इनसे दूर रहने के लिए कहा

एसीएसयू ने खिलाड़ियों को कहा- संदिग्ध महिलाओं से दूर रहें क्योंकि फिक्सिंग करने वाले महिलाओं को हनीट्रैप की तरह उपयोग करते हैं। दोस्तों व परिवार से भी दूरी बनाए रखें। किसी भी तरह का तोहफा नहीं लें। फेसबुक, टि्वटर, वॉट्सएप, इंस्ट्राग्राम जैसे सोश्यल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें।

(साभार-नई दुनिया)

आईपीएल-15 की हर खबर के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।