विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगारूओं की इस रणनीति का तोड़ ढ़ूढ टीम इंडिया दर्ज करेगी जीत!

By Edited By:
Published: Fri, 18 Oct 2013 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2013 07:58 PM (IST)

भारत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मुकाबले में नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-1 से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मुकाबले में नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली हो। लेकिन आखिरी के दस ओवर जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम के सामने गेंदबाजी की उससे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह की चिंता और बढ़ गई है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी अगर कंगारूओं की इस रणनीति का माकूल हल ढूंढ लें तो आने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत पक्की हो सकती है।

पढ़ें: टीम इंडिया से मिली हार से अचंभित बैली ने किया अपने गेंदबाजों का बचाव

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले और दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के आंकड़े भारतीय गेंदबाजों के आखिरी दस ओवर में खूब रन लुटाने की ओर इशारा कर रहे हैं। इसका नतीजा यह रहा कि कंगारू टीम दोनों एक दिवसीय मुकाबले में 300 रनों के आंकड़े को बड़ी आसानी से पार कर लिया। पहले एकदिवसीय मैच के स्कोर बोर्ड पर निगाह डालें तो 40 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए थे। लेकिन आखिरी 10 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने 8 रन प्रति ओवर के औसत से 80 रन लुटा दिए। भारतीय गेंदबाजों द्वारा आखिरी 10 ओवरों में कंगारू टीम पर अंकुश न लगा पाने का नतीजा यह रहा कि पहले एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम को 72 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

पढ़ें: आंकड़ों की जुबानी क्या हमको वाकई मिल गया 'सचिन'?

दूसरे एकदिवसीय मुकाबले की बात करें तो 40 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए थे लेकिन आखिरी 10 ओवरों में 12 रन प्रति ओवर के औसत से भारतीय गेंदबाजों ने 122 रन लुटाए। इसकी वजह से कंगारू टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 359 रनों के जादुई स्कोर तक बड़ी आसानी से पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो एकदिवसीय मैचों के ये आंकड़े इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि आखिरी के 10 ओवर में भारतीय गेंदबाज कंगारूओं के सामने असहाय नजर आ रहे हैं। अगर भारतीय टीम को आगामी मैचों में जीत दर्ज करनी है तो भारतीय गेंदबाजों और महेंद्र सिंह धौनी को आखिरी के 10 ओवर के लिए खास रणनीति बनानी होगी ताकि ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर खड़ा न कर सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर