यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टीम इंडिया से मिली हार से अचंभित बैली ने किया अपने गेंदबाजों का बचाव
टीम इंडिया से दूसरे वनडे में मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जार्ज बैली ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा ...और पढ़ें

मोहाली। टीम इंडिया से दूसरे वनडे में मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जार्ज बैली ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उनके गेंदबाज यहां तीसरे एकदिवसीय मुकाबले भारत को कड़ी टक्कर देंगे।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जार्ज बैली ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पूर्व यहां पीसीए स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह टीम इंडिया की ओर से 362 रन आसानी से बना लेने पर अचंभित है लेकिन हमारे गेंदबाज वापसी करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया से पराजय के बाद क्या वह गेंदबाजी में बदलाव करेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें मौका देना चाहता हूं। मैं भी इस बात को लेकर आश्चर्य चकित था कि टीम इंडिया ने 43 ओवर में ही 362 रन बना लिए। निश्चित तौर पर यह शानदार प्रदर्शन था।
पढ़ें: क्या मोहाली में खत्म होगा 'एक शतक' का सूखा
बैली ने अपने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे विचार से हमने अच्छी बल्लेबाजी की। इसका यह मतलब नहीं कि हमारे गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की। मेरे विचार से जिस विकेट पर हमने खेला वह बेहतरीन बैटिंग विकेट है और इस तरह के विकेट पर गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल है।
बैली ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शेन वाटसन तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। वे इस क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस कारण हमें नहीं लगता कि इस क्रम में किसी तरह का बदलाव करना चाहिए। वह इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय स्पिनरों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं और यह हमारे लिए निश्चित तौर पर बहुत ही बेहतर होगा।
एशियाई महाद्वीप के मौसम और पिचों की स्थिति के बारे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जार्ज बैली ने कहा कि वास्तव में गेंदबाजों के लिए स्थिति बहुत ही चुनौती पूर्ण लेकिन यही इस खेल की खूबसूरती है। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो उन्हें भी इस स्थिति का समाना करने पड़ेगा जैसा हमें करना पड़ रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
