यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंग्लैंड में टीम इंडिया नजरबंद! आइसीसी ने ऐसा क्यूं किया?
आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की साख पर बुरा असर पडा है। चैम्पियंस ...और पढ़ें

एजबेस्टन। आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की साख पर बुरा असर पड़ा है। चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने इंग्लैंड गई भारतीय टीम पर आइसीसी की पैनी नजर है। एंटी करप्शन यूनिट हर भारतीय क्रिकेटर पर नजर रखे हुए है। इसके तहत भारतीय क्रिकेटरों से उनके मोबाइल नंबर मांगे गए हैं। यही नहीं, उन्हें आइसीसी को अपनी जान-पहचान का ब्यौरा भी देना होगा। इसके अलावा आइसीसी की एंटी करप्शन यूनिट उन लोगों पर भी नजर रखेगी, जो भारतीय क्रिकेटरों से मिलने आया करेंगे।
पढ़ें : इंग्लैंड में धौनी का क्या है कहना?
गौरतलब है कि आईपीएल 6 में राजस्थान रॉयल्स के तीन क्रिकेटर्स एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंडीला पर स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप लगा है। शादी के लिए चव्हाण को तो जमानत मिल गई है, लेकिन एस. श्रीसंत और चव्हाण अब भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं, दूसरी तरफ कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। इंग्लैंड रवानगी से पूर्व मुंबई में और फिर यहां पहुंचने के बाद भी उन्होंने फिक्सिंग पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।
धौनी ने कहा कि सही वक्त आने पर वह बोलेंगे। उन्होंने कहा कि फिक्सिंग मामले पर जब वे अपने देश में कुछ नहीं बोले तो यहां क्यों बोलेंगे। फिलहाल 6 जून से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी में कोई गडबडी न हो, आइसीसी इसकी पूरी कोशिश में जुटी है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
