विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'देश में नहीं बोला तो यहां क्यूं बोलूं', धौनी ने बस यही कहा

By Edited By:
Published: Thu, 30 May 2013 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2013 05:33 PM (IST)

6 जून से शुरू हो हरी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने इंग्लैंड गई टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने यहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एज्बेस्टन। 6 जून से शुरू हो हरी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने इंग्लैंड गई टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने यहां भी आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग के ऊपर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। धौनी ने कहा कि जब अपने देश में नहीं बोला तो यहां क्यूं बोलूं।

धौनी ने कहा कि सही वक्त आने पर मैं सभी सवालों के जवाब दे दूंगा। मैं टीम को हर विवाद से दूर रखना चाहता हूं। जहां तक रही बात क्रिकेट की साख की तो फिक्सिंग विवाद के बाद उसे नुकसान नहीं पहुंचा है। क्रिकेट की साख नहीं गिरी है। आईपीएल से टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

गौरतलब है कि बुधवार को टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी। वहां, पहुंचने के बाद कप्तान धौनी पहली बार मीडिया के सामने आए और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इससे पहले धौनी ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले बीसीसीआइ की प्रेस कांफ्रेंस में भी फिक्सिंग से संबंधित सवालों पर चुप्पी साधे रखी थी।

चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है। उससे पहले उसे दो वार्मअप मुकाबले खेलने हैं। पहला वार्मअप मुकाबला 1 जून को श्रीलंका के खिलाफ, जबकि दूसरा वार्मअप मुकाबला 4 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर