यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इशांत से कुछ इस तरह फॉकनर ने जताई सहानुभूति
भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेम्स फॉकनर भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा की गेंदों की जमकर धुनाई ...और पढ़ें

मोहाली। भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेम्स फॉकनर भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा की गेंदों की जमकर धुनाई करने के बाद अब उन पर सहानुभूति व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: खराब प्रदर्शन के बाद भी धौनी कर रहे खिलाड़ियों का बचाव
ऑस्ट्रेलिया के लिए तूफानी बल्लेबाजी करने वाले जेम्स फॉकनर ने इशांत शर्मा से सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि हर अच्छे गेंदबाज के साथ किसी न दिन ऐसा होता है, जब उसकी गेंदों की खूब पिटाई होती है। दबाव के ऐसे मौके पर गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल होता है। मैं जानता हूं कि मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा कई बार किया है। कई बार ऐसा होता है कि जब आप बेवकूफ दिखते हो, ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है, इसलिए इसको लेकर चिंता मत करो। लेकिन कई बार अपनी टीम की ओर से आप बेहतर ओवर फेंक टीम को जीत दिलाते हो। यही क्रिकेट का असली स्वरूप है।
फॉकनर ने भारत के जबड़े से छीनी जीत
गौरतलब है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में जेम्स फॉकनर ने 48वां ओवर फेंकने आए इशांत शर्मा की गेंदों की जमकर धुनाई करते हुए 30 रन लिए थे। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम पर 4 विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर ली थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
