विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खराब प्रदर्शन के बाद भी धौनी कर रहे हैं खिलाड़ियों का बचाव

By Edited By:
Published: Sun, 20 Oct 2013 04:49 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Oct 2013 02:50 PM (GMT+05:30)

ऑस्ट्रेलिया से तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के 4 विकेट से हारने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मोहाली। ऑस्ट्रेलिया से तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के 4 विकेट से हारने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पक्ष में एक बार फिर खड़े दिखाई दिए।

इस बाबत भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने तीसरे एक दिवसीय मैच की समाप्ति के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक-दो मैच में खराब प्रदर्शन की वजह से प्लेइंग एकादश में शामिल गेंदबाज को टीम से बाहर निकालना सही नहीं है। हमें उनके साथ खड़े रहकर इस तरह की परिस्थितियों का अनुभव लेने देना चाहिए क्योंकि यह खेल का एक हिस्सा है। वे बहुत ही प्रतिभाशाली लोग हैं, हमें उनके साथ खड़े रहना चाहिए।

तस्वीरें: धौनी सेना पर भारी पड़े कंगारू

मैच के 48वें ओवर में 30 रन देने वाले भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा का बचाव करते हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि अगर आप पूरी टीम के प्रदर्शन को देखें तो आपको पूरी टीम ही बदलनी पड़ेगी। टीम में कुछ खिलाड़ियों ने रन नहीं बनाए तो कुछ गेंदबाजों ने ज्यादा रन दिए। उन्होंने कहा कि अगर दोनों टीमों के गेंदबाजों की तुलना करें तो आप ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बेहतर पाएंगे फिर भी उन्होंने ज्यादा रन दिए।

भारतीय कप्तान ने टीम के चयन पर संतोष जताते हुए कहा कि वह इस बारे में केवल चयनकर्ताओं से बात कर सकते हैं न कि प्रेस कांफ्रेंस में।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर