विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से की सगाई

By Edited By:
Published: Fri, 29 Nov 2013 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2013 07:47 PM (IST)

टीम इंडिया के विकेट कीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से चेन्नई के ग्रैंड चोला होटल में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। टीम इंडिया के विकेट कीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से चेन्नई के ग्रैंड चोला होटल में सगाई कर ली है। दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके 28 वर्षीय दिनेश कार्तिक की 2007 में निकिता कार्तिक साथ शादी हुई थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था। निकिता के साथ तलाक होने के बाद कार्तिक ने अपना ध्यान क्रिकेट की ओर लगा दिया था।

खबरों के मुताबिक, दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल एक ही कोच से फिटनेश की ट्रेनिंग ले रहे थे। यही से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को लेकर सावधानी बरती और इसकी जानकारी मीडिया को नहीं लगने दी।

पढ़ें: विश्व कप में होगा बेड़ा पार जब टीम इंडिया करेगी गेंदबाजी में सुधार

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक 2004 में भारतीय टीम में जगह बना सके थे लेकिन तब से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। घरेलू मैचों और आइपीएल 2012 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें चयनकर्ताओं ने आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और जिम्बॉब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था। वहीं 22 वर्षीय दीपिका पल्लीकल व‌र्ल्ड वुमेन स्क्वैश व‌र्ल्ड रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी रही हैं। दीपिका को 2012 में अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।