यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एशेज में इस रणनीति से अंग्रेजों को मात देंगे कंगारू
ऑस्ट्रेलियाई टीम आगामी एशेज सीरीज में इंग्लैंड को कोई फायदा नहीं मिलने देना चाहती इसलिए वह अपने खिलाड़ियों की चोटों ...और पढ़ें

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टीम आगामी एशेज सीरीज में इंग्लैंड को कोई फायदा नहीं मिलने देना चाहती इसलिए वह अपने खिलाड़ियों की चोटों की जानकारी का खुलासा नहीं करेगी। एक रिपोर्ट में सोमवार को यह बात कही गई है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के टीम प्रदर्शन के महाप्रबंधक पैट होवार्ड के अनुसार अधिकारी तब तक खिलाड़ी की चोट की स्थिति का खुलासा नहीं करेंगे, जब तक खिलाड़ी के टेस्ट में खेलने की संभावना खत्म नहीं हो जाती।
पहला टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में 21 नवंबर से शुरू होगा। माइकल क्लार्क की टीम में पहले ही चोटों के कारण खिलाड़ी बाहर हैं जिनमें तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जेम्स पैटिंसन और जैकसन बर्ड शामिल हैं, जबकि खुद कप्तान को पीठ की समस्या है। लेकिन इंग्लैंड में जुलाई-अगस्त में एशेज सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी अपना रवैया बदल रहे हैं जिसमें खिलाड़ियों की चोटों की स्थिति से शुरुआत की गई है।
पढ़ें: भारत ही नहीं विश्व की धरोहर हैं सचिन
होवार्ड ने 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' से कहा, 'अगर एक खिलाड़ी चोटिल होता है जिससे वह मैच में खेलने में असमर्थ रहता है तो हम आपको बताएंगे। लेकिन अगर वह मैच से बाहर नहीं होता है तो हमारे पास खिलाड़ी को एक दिन या 36 घंटे में खिलाने का मौका है। अगर वह मैच खेल सकता है और खेलना जारी रख सकता है, लेकिन उसे मामूली पैर की चोट है तो निश्चित रूप से हम आपको इसके बारे में नहीं बताएंगे।'
होवार्ड के इस कदम को सीए प्रमुख जेम्स सदरलैंड से भी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैच के बीच में हमें विंपक्षी टीम को किसी तरह का प्रतिस्पर्धी लाभ नहीं लेने देना चाहिए।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
