यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दो साल पहले ...और पढ़ें

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दो साल पहले संन्यास ले चुके ब्रेट ली ने अब ट्वेंटी-20 मैचों से भी संन्यास ले लिया है और वह बिग बैश लीग (बीबीएल) खत्म होने पर इससे औपचारिक रूप से संन्यास ले लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें उनके 20 साल के क्रिकेट करियर के लिए बधाई दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि उन्हें ब्रेट ली पर गर्व है।
पढ़ें - एबी डिविलियर्स धरती पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
वर्ष 2013 तक आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे ब्रेट फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल रहे हैं और गुरुवार को सिडनी सिक्सर्स की ओर से अपना आखिरी क्रिकेट मैच खेलेंगे।
ब्रेट ली के नाम 76 टेस्ट में 310 और 221 वनडे में 380 विकेट हैं। 117 ट्वेंटी-20 मैचों में ब्रेट ली के नाम 105 विकेट हैं। शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और डेनिस लिली के साथ ली ऑस्ट्रेलिया के उन चार गेंदबाजों में शामिल हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हैं।
