विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह मैदान पर कर बैठे भारी भूल

By Edited By:
Published: Sat, 08 Jun 2013 11:05 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 05:35 PM (IST)

शुक्रवार को आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंतर्गत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक एक भारी भूल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। शुक्रवार को आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंतर्गत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक एक भारी भूल कर बैठे। उनकी गलती के कारण टीम को एक नो बॉल का खामियाजा भुगतना पड़ा। यह पूरा वाकया कैरिबियाई पारी के 40वें ओवर के दौरान का है।

जानिए : वो पांच पल, जिससे वेस्टइंडीज-पाक मैच का बढ़ा रोमांच

वह ओवर पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद इरफान डाल रहे थे। उस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने बिलकुल सही डाली, फिर भी अंपायर ने नो बॉल करार दे दिया। जब गेंदबाज ने इस बारे में उनसे सवाल किया तो उन्होंने क्षेत्ररक्षकों की ओर इशारा किया। दरअसल, उस दौरान बैटिंग पावरप्ले चल रहा था और नियमों के मुताबिक 30 यार्ड सर्किल से बाहर तीन खिलाड़ी से अधिक नहीं रह सकते, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक इस नियम को ध्यान में नहीं रख सके।

पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

उस गेंद पर उन्होंने 30 यार्ड सर्किल के बाहर तीन से अधिक खिलाड़ी लगा रहे थे और अंपायर ने इसपर ध्यान दे दिया। नतीजतन उन्होंने नो बॉल दे दिया, हलांकि उसपर वेस्टइंडीज को कोई फ्री हिट नहीं मिला। यह घटना जब घटी तब वेस्टइंडीज को जीत के लिए सिर्फ 7 रनों की जरूरत थी। इस घटना के बाद मिस्बाह ने अंपायर के सामने अपनी गलती तुरंत स्वीकार कर ली। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर