विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्‍वकप में खेलेंगे मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर !

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Fri, 16 Jan 2015 10:09 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Jan 2015 01:11 PM (GMT+05:30)

विश्‍व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर विश्‍वकप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में नहीं लिए जाने के बावजूद विश्‍वकप टीम में शामिल हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बेशक विश्वकप 2015 में नहीं खेल रहे हैं लेकिन एक ऐसा दिलचस्प पहलु है जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम को अगर क्रम में लगाएं तो सचिन तेंदुलकर खुद ना सही लेकिन टीम के साथ वो कागजों में जरूर आॅस्ट्रेलिया जा रहे हैं।

भले ही सचिन के संन्यास ले लिया हो और भारतीय टीम के लिए क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन अभी भी वो अपने फैन्स के लिए टीम इंडिया के साथ हैं और इस विश्व कप में वो टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। दरअसल सचिन के फैन्स उनके बिना टीम इंडिया की कल्पना भी नहीं करना चाहते हैं और उन्होंने सचिन को एक अनोखे अंदाज में टीम इंडिया का हिस्सा बना दिया।

दरअसल एक क्रिकेट वेबसाइट की ओर से उसके फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें टीम इंडिया के सभी 15 खिलाडियों के नाम लिखे हैं और उसमें दर्शाया गया है कि किस तरह सचिन तेंदुलकर का नाम टीम इंडिया के खिलाडि़यों के बीच छुपा हुआ है। इसके बाद यह फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खूब शेयर की जा रही है।

सचिन के नाम भारत की ओर से सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने का भी रिकॉर्ड है। सचिन 2011 विश्व कप में 6 विश्व कप खेलने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी बने थे। जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज जावेद मियांदाद इससे पहले इस लिस्ट में शामिल हुए थे। सचिन ने 1992 से लेकर 2011 तक सभी वर्ल्ड कप खेले। सचिन के नाम विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने और शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है।

पढ़ें - ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट से लिया संन्यास

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें