सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीएसटी लागू होने पर कारोबारियों पर नहीं बढ़ेगा बोझ: हसमुख अढिया

By Surbhi JainEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 10:40 AM (IST)

हसमुख अढिया ने बताया GST के लागू होने पर कारोबारियों पर नियमों का पालन करने संबंधी कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा

जीएसटी लागू होने पर कारोबारियों पर नहीं बढ़ेगा बोझ: हसमुख अढिया
जीएसटी लागू होने पर कारोबारियों पर नहीं बढ़ेगा बोझ: हसमुख अढिया

नई दिल्ली (जेएनएन)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने के लिए विधायी बाधाएं पार करने के बाद सरकार अब कारोबारियों को इस नए टैक्स की बारीकियां समझाने में जुट गई है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कारोबारियों और आम लोगों के सवालों का जवाब दिया। अढिया ने कहा कि जीएसटी के लागू होने पर कारोबारियों पर नियमों का पालन करने संबंधी कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा।

अढिया ने फेसबुक लाइव पर सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि जीएसटी लागू होने पर इसके नियमों के अनुपालन से लागत बढ़ जाएगी। यह पूरी तरह गलत है। फिलहाल लोगों को वैट व केंद्रीय उत्पाद शुल्क जैसे अलग-अलग परोक्ष करों को जमा करने और उनका रिटर्न दाखिल करने के लिए अलग-अलग हिसाब किताब रखना होता है। लेकिन जीएसटी लागू होने पर सिर्फ एक ही कर होगा।

इसका एकाउंटिंग सिस्टम काफी सरल होगा। यह काम ऑफलाइन भी एक्सेल शीट के माध्यम से किया जा सकता है। यह एक्सेल शीट जीएसटी नेटवर्क की ओर से मुहैया कराया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति खरीद-फरोख्त के लिए इस शीट का इस्तेमाल करता है तो वह रिटर्न दाखिल करने के लिए भी इसका उपयोग कर सकेगा। इस तरह इसके नियमों को पालन करने का बोझ कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: विदेश व्यापार महानिदेशालय की नये स्वरूप में ढालने की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।