विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी, देखनेवालों की उमड़ी भीड़

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 01:18 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 10:27 PM (IST)

कहते हैं शादी किस्मत की बात होती है,इसे चरितार्थ होते हुए लोग देख रहे थे। जब तीन फीट के दूल्हे ...और पढ़ें

तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी, देखनेवालों की उमड़ी भीड़
तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी, देखनेवालों की उमड़ी भीड़

सारण [जेएनएन]। गड़खा के रामपुर में एक अनोखी शादी हुई जिसकी खासियत यह थी वर-वधू दोनों की लंबाई  मात्र तीन फीट की है। छोटे से इस जोड़े की शादी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गुड्डे-गुड़िया की तरह दिख रहे दुल्हा-दुल्हन को कोई गोद में उठा रहा था तो कोई स्नेह आशीष दे रहा था।

कहते हैं कि वर-वधू की जोड़ी पहले से ही तय होती है और इंसान चाहे जितना भी भाग दौड़ करे पर शादी वहीं होती है जिससे लिखी होती है। गड़खा के रामपुर में हुई एक अनोखी जोड़ी की शादी को देख तो ऐसा ही लगता है।

रामपुर निवासी स्व गुलाब चंद्र शर्मा की 19 वर्षीया पुत्री की लंबाई महज तीन फीट ही है। छोटा कद होने के कारण उसकी शादी कहीं नहीं हो पा रही थी। इस बीच सीवान से किसी काम से अनीता के बड़े पिता योगेंद्र प्रसाद के घर आये तो कुछ लोगों की नजर अनीता पर पड़ी।
उन लोगों ने बताया कि इसकी कद-काठी का एक लड़का सीवान जिले के मैरवा थाने के सेमटाड़ गांव में है। फिर क्या था, रामपुर से कुछ लोग सेमताड़ निवासी विश्वजीत के घर गए और पूरी बात बताई। इसके बाद जयराम शर्मा के पुत्र विश्वजीत से अनीता के रिश्ते की बात पक्की हो गई।
छह मार्च को शादी की तारीख तय हुई। सोमवार को सीवान के सेमताड़ से विश्वजीत बारात लेकर रामपुर पहुंचा। पंचायत के लोगों को जैसे ही इस अनोखी जोड़ी की शादी की बात पता चली, आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों की भीड़ उनकी शादी को देखने के लिए जुट गई।
हिंदू रीति-रिवाज के साथ काफी धूमधाम से दोनों की शादी कराई गई। इस शादी समारोह में जुटे लोगों ने वर-वधू को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद अनीता और विश्वजीत हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।