विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बातों में फंसा कर राहगीरों से करते हैं ठगी, तरीके जान हो जायेंगे हैरान

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 10 May 2017 03:51 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2017 10:25 PM (IST)

बिहार में ठगों का ऐसा गिरोह है जो पहले कारनामें दिखाकर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा करता है और फिर उनके पैसे हड़प लेता है।

बातों में फंसा कर राहगीरों से करते हैं ठगी, तरीके जान हो जायेंगे हैरान
बातों में फंसा कर राहगीरों से करते हैं ठगी, तरीके जान हो जायेंगे हैरान

रोहतास [जेएनएन]। जिले में ठगों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो पहले कारनामें दिखाकर भीड़ जुटाता है और उसके बाद ठगी की घटना को अंजाम देता है। यही नहीं, इस गिरोह में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बातों में उलझे लोगों के पॉकेट पर हाथ साफ कर देते हैं।

ठगों का यह प्रतिदिन का काम है। जब लोगों को ठगे जाने का अभास होता है और वे अपने पैसे वापस मांगते हैं तो गिरोह के सदस्य पहले तो धमकी देते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस ठग गिरोह का नाम है तीन तशवा गिरोह। 

विक्रमगंज अनुमंडल में तीन तशवा गिरोह काफी सक्रिय है। यह गिरोह बेखौफ मुख्य सड़क के किनारे अपना अड्डा जमा बाहर से आने वाले भोले-भाले राहगीरों को झांसा दे लूटने का काम कर रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि ये लोग अपना अड्डा एसडीएम कार्यालय व एसडीपीओ कार्यालय के समीप ही लगाते हैं। इसके अलावा ट्रेन में या मेले के समय बस की छत पर यह धंधा लगभग प्रतिदिन बेरोकटोक चलता है।

आए दिन लोग इनकी ठगी के शिकार होते हैं। तीन तसवा गिरोह में आधा दर्जन से एक दर्जन लोग शामिल रहते हैं। ये लोग भीड़ भाड़ वाली जगह पर सड़क के किनारे जुआ खेलाना शुरू करते हैं। इसमें एक सदस्य खेलता है और अन्य सदस्य जुआ देखते और झूठे दाव भी लगाते हैं।

आपस में बातचीत के लिए सांकेतिक भाषा का उपयोग करते हैं और राहगीरों को जुआ खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस तरह भोले-भाले लोगों को फंसा कर उसका सारा पैसा ले लेते हैं। प्रतिदिन इस तरह हजारों की लूट होती है।

यह भी पढ़ें: दो सहेलियों ने चुपके से कर ली शादी, पुलिस से कहा-हमें साथ जीने दो

तीन तसवा गिरोह के सक्रिय होने से आस-पास के लोगों में काफी नाराजगी है। इसे लेकर मारपीट व झगड़ा झंझट होने की भी आशंका बनी रहती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अकरम अंसारी कहते हैं कि शीघ्र ही इनकी धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमी ने रचाई शादी, रिसेप्शन के दिन घर पहुंच गई प्रेमिका