विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपर हिट भोजपुरी फिल्म सत्या का रिकॉर्ड, ट्रेलर 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 06 Jun 2017 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 10:58 PM (IST)

भोजपुरी फिल्म सत्या का ट्रेलर यू ट्यूब पर वायरल हुआ और इसे 75 लाख लोगों ने देखा, जो एक रिकॉर्ड है। फिल्म भी सुपर-डुपर हिट रही।

सुपर हिट भोजपुरी फिल्म सत्या का रिकॉर्ड, ट्रेलर 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया
सुपर हिट भोजपुरी फिल्म सत्या का रिकॉर्ड, ट्रेलर 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया

पटना [जेएनएन]। एंग्रीयंग मैन व गायिकी के सिरमौर पावर स्टार पवन सिंह के हैरतअंगेज एक्शन और मोस्ट पॉपुलर गानों से सजी भोजपुरी फ़िल्म सत्या का ट्रेलर सोशल साइट यूट्यूब पर सबसे ज्यादा 75 लाख से अधिक लोगों ने अब तक देखा है। यह भोजपुरी सिनेमा के ट्रेलर का नया रिकॉर्ड है।

श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित व निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित फिल्म ’सत्या’ ने सफलता का परचम लहराते हुए बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय किया है।

होली के शुभ अवसर पर प्रदर्शित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में जहाँ सर्वाधिक व्यवसाय कर बिहार के सिनेमाघरों में अब तक के हाईएस्ट वन डे कलेशन का रिकार्ड तोड़कर ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया है।

 इस फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। 

यह भी पढ़ें: इस 'आतंकवादी' को मिला 'दादासाहेब फाल्के अकादमी अवार्ड', जानिए

मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा हैं।

यह भी पढ़ें: ये हैं आइटम क्वीन 'भोजपुरी की हेलन' , इनकी कातिल अदा के लाखों हैं दीवाने