विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीडियो वायरल: तीन करोड़ लोगों ने देखा पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का हॉट डांस

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 12:08 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 11:18 PM (IST)

एक्टर और सिंगर पवन सिंह और भोजपुरी फिल्मों की स्टार आम्रपाली दुबे के गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे अब तक तीन करोड़ लोग देख चुके हैं।

वीडियो वायरल: तीन करोड़ लोगों ने देखा पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का हॉट डांस
वीडियो वायरल: तीन करोड़ लोगों ने देखा पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का हॉट डांस

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी के फेमस सिंगर और एक्टर पवन सिंह का वीडियो इन दिनों वायरल हो गया है। इस वीडियो को दो महीने में तीन करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यह वीडियो पवन सिंह की फिल्म सत्या का है। गाने के बोल है- राते दिया बुताके पिया क्या-क्या किया, जो काफी हिट हो रहा है। 

वायरल हुआ यह वीडियो फिल्म सत्या का है जो एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और पवन सिंह पर फिल्माया गया है। वीडियोे में दोनों ने गाने के हिसाब से बहुत ही अच्छा डांस भी किया है। इस वीडियो के हिट होने के बाद पवन सिंह काफी उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें: दिनेश लाल यादव, जानिए कैसे बना 'निरहुआ द स्टार अॉफ भोजपुरी'

सत्या फिल्म के गाने का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी। वायरल वीडियो में दोनों ने जमकर डांस भी किया है। गाने में आम्रपाली दुबे ने खूब लटके-झटके दिए हैं और इसमें पवन सिंह ने भी उनका भरपूर साथ दिया है ।

यह भी पढ़ें: सुपर हिट भोजपुरी फिल्म सत्या का रिकॉर्ड, ट्रेलर 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया