यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार भाजपा को जीत की राह दिखाएगा उत्तर प्रदेश
बिहार में भी भाजपा उत्तरप्रदेश की तर्ज पर बदलाव चाहती है। इसे ही आगे बढ़ाने के लिए पार्टी नेता और ...और पढ़ें

पटना [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पटना आना तो टल गया, लेकिन यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को पटना आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा की बागडोर संभालने के बाद पहली बार मौर्य पटना में किसी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मौका भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे करने पर जनता को उपलब्धियां बताने का होगा, लेकिन मौर्य इस दौरान यूपी में भाजपा की जीत का रहस्य भी बताएंगे।
महत्वपूर्ण यह कि विधानसभा चुनाव में जिस सामाजिक समीकरण के सहारे महागठबंधन ने बिहार की सत्ता पर कब्जा जमाया था, भाजपा अब उसी को मजबूती से पकडऩा चाह रही है। यही कारण है कि मौर्य की मौजूदगी में राजद, जदयू एवं कांग्रेस से जुड़े पिछड़े और अति पिछड़े समुदाय के कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने पहले ही बिहार की कमान पिछड़े वर्ग से आने वाले नित्यानंद राय, अति पिछड़े वर्ग के डॉ. प्रेम कुमार और भाजपा विधान मंडल दल का नेतृत्व सुशील मोदी जैसे नेताओं को सौंपकर नए सामाजिक समीकरण का संकेत दे दिया है। भाजपा का फोकस बिहार में यादव, दलित और महादलित समुदाय है।
मिशन-2019 की तैयारी में जुटी बिहार भाजपा, बहुसंख्यक समुदायों को गोलबंद करने की हर कोशिश कर रही है। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के आधार वोट पर चोट करने के साथ साथ बिहार भाजपा को नित्यानंद राय से भी काफी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: लालू के 'कन्हैया' पर चढ़ा कृष्ण-भक्ति का रंग, पूजा-पाठ और गौ-सेवा में हुए लीन
यही वजह है कि भविष्य के लिए अभी से ऐसे आयोजनों के जरिए पार्टी के कील-कांटे निकाले जा रहे हैं। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि समय कम बचा है। ऐसे में एक-एक दिनके हिसाब से रणनीति को परवान चढ़ाने और महागठबंधन को अस्त-व्यस्त करने का प्रयास है। भावी दिशा-दशा भी इसी आधार पर तय कर रहे हैं।