विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यह युवक है छह बीवियों का पति, शादी को बना लिया करियर

By Amit AlokEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 09:41 PM (IST)

बिहार के शेखपुरा में एक युवक ने शादी को करियर बना लिया है। उसने ताबड़तोड़ छह शादियां कर लीं। लेकिन दो शादियों से उसकी शामत आ गई है।

यह युवक है छह बीवियों का पति, शादी को बना लिया करियर
यह युवक है छह बीवियों का पति, शादी को बना लिया करियर

पटना [जेएनएन]। बिहार के शेखपुरा निवासी रणधीर ने शादी को करियर बना लिया है। खर्च निकालने के लिए उसने 22 साल की उम्र में ही छह शादियां कर लीं। लेकिन, इस बार वह बुरा फंस गया। पांचवी बीवी ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा तो छठी भी रोज जमकर खबर ले रही है।

बिहार के शेखपुरा जिले के जमलापुर मोहल्ले का रणधीर कुमार खर्चा निकालने के लिए एक के बाद  एक शादियां कर रहा था। शादी में मिले पैसों और गहनों से कुछ महीने काम चलाता, फिर अगली शादी के जुगाड़ में भिड़ जाता। बीवी को जब इस धोखे का पता चलता, वह रणधीर को छोड़कर चली जाती थी।

यह भी पढ़ें: एसिड बाथ डबल मर्डर: शहाबुद्दीन के अपील पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
एक के बाद एक चार शादियों तक तो सब ठीक चला, लेकिन पांचवी शादी से मामला बिगड़ने लगा। पांचवी बीवी ने शादी कर धोखा देने के आरोप में उसकी लात-जूतों से जमकर पिटाई की। उसने अपने मायके वालों को भी बुला लिया। उन्‍होंने भी दामाद जी की जमकर 'खातिरदारी' की।

लेकिन, रणधीर अपनी करतूत से बाज नहीं आया। उसने शेखोपुर सराय प्रखंड के पांची गांव में एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर छठी शादी कर ली। लेकिन, शादी के बार रणधीर ससुराल से पैसे मांगने लगा। यहां से भी उसने 70 हजार रुपये व कुछ गहने तथा कीमती सामान एेंठ लिए। पोल खुलने के बाद अब छठी बीवी भी परेशान है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती के लिए क्या-क्या करते हैं लड़के, जानिए