विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशील मोदी का तंज, अपहृत विमान के पायलट बने CM नीतीश कुमार

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 25 Jul 2017 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 05:45 PM (IST)

भाजपा नेता सुशील मोदी ने बिहार के महागठबंधन में जारी खींचतान पर तंज किया है। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि ...और पढ़ें

सुशील मोदी का तंज, अपहृत विमान के पायलट बने CM नीतीश कुमार
सुशील मोदी का तंज, अपहृत विमान के पायलट बने CM नीतीश कुमार

पटना [जेएनएन]। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को लगातार कई ट्वीट कर राजद उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार को महागठबंधन की ड्राइविंग सीट सौंपने पर राजद ने पहले आनाकानी की और अब वह चाहता है कि गाड़ी भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढ़ों वाली सड़क पर उतार दी जाए। ड्राइवर (मुख्यमंत्री) की हालत अपहृत विमान के पायलट-जैसी हो गई है।

विदित हो कि राजद उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि महागठबंधन की ड्राइविंग सीट पर नीतीश कुमार हैं।

सुशील मोदी ने अन्‍य कई ट्वीट भी किए हैं। उन्‍होंने लिखा है कि 26 वर्ष की उम्र में अपने नाम 26 बेनामी सम्पत्ति कराने वाले तेजस्वी यादव के समर्थन में राजद का नया कुतर्क यह है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार जारी है, इसलिए इस मुद्दे पर जीरो टालरेंस की बात करना दिखावा है।

यह भी पढ़ें: लालू ने कल बुलायी है RJD विधानमंडल दल की बैठक, राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज

एक अन्‍य ट्वीट में वे लिखते हैं कि लालू बताएं कि अगर समाज में गरीबी, शोषण और सामाजिक अन्याय जारी है, तो क्या उसके खिलाफ संघर्ष नहीं होना चाहिए? सुशील मोदी आगे लिखते हैं कि जिन लोगों ने बेनामी सम्पत्ति जमा कर परिवार की सात पीढिय़ों का इंतजाम कर लिया, वे विकास में तेजी लाकर रोजगार सृजन की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-गठबंधन चलाना सामूहिक जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।