विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त का बड़ा खुलासा, कहा-मैं यूपी-बिहार का

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 08:52 AM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 10:59 PM (IST)

बॉलीवुड के खलनायक और मुन्नाभाई संजय दत्त ने एक बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि उनके नाना बिहार के ...और पढ़ें

बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त का बड़ा खुलासा, कहा-मैं यूपी-बिहार का
बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त का बड़ा खुलासा, कहा-मैं यूपी-बिहार का

पटना [जेएनएन]। बॉलीवुड के सुपर स्टार संजय दत्त ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि मैं बेसिकली उत्तर प्रदेश से हूं, उन्होंने कहा कि क्योंकि मेरी मां का बिहार और यूपी से गहरा रिश्ता रहा है इसीलिए मैं भी बिहार और यूपी से ही हूं। दरअसल उनके नाना बिहार के गया जिले से थे और नानी यूपी की थीं, नर्गिस का बिहार और यूपी से गहरा रिश्ता रहा है और उसी रिश्ते के नाते वे बिहार और यूपी से गहरा ताल्लुक रहते हैं।

संजय दत्त आजकल अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों ताज नगरी आगरा में हैं। फिल्म 'भूमि' से वापसी कर रहे संजय दत्त ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं, क्योंकि उनकी मां यहीं से थीं।

अभिनेत्री नरगिस और अभिनेता सुनील दत्त के बेटे संजय ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मेरी नानी उत्तर प्रदेश से थीं और नाना बिहार के गया से थे, इसलिए मैं भी बिहार और उत्तर प्रदेश से ही हूं।'मुन्ना भाई' के नाम से चर्चित अभिनेता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अच्छी तरह चल रही है।

संजय दत्त अवैध हथियार रखने के जुर्म में सजा काटने के बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रहे अभिनेता ने कहा कि पांच साल बाद कैमरे के सामने हूं। इससे पहले संजय दत्त साल 2014 में फिल्म 'पीके' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:   लालू पर छायी होली की मस्ती, गाया फाग तो झूम उठा माहौल

संजय रुपहले पर्दे पर उमंग कुमार की निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भूमि’ से वापसी कर रहे हैं, जो एक बाप-बेटी के रिश्तों पर आधारित है। अपनी वापसी के बारे में तीन बच्चों के पिता इस अभिनेता ने कहा, “जब मैं ‘भूमि’ के सेट पर पहुंचा तो यह धमाके के साथ वापसी जैसा था।”'भूमि' की कहानी माता-पिता के संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें संजय दत्त के साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और शेखर सुमन भी नजर आएंगे।

अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि जेल में उन्हें फिल्म उद्योग के लोगों की बहुत याद आई, जिसे वे प्यार से अपना परिवार कहते हैं। संजय पिछले साल पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल से रिहा हुए थे।

संजय ने 1981 में फिल्म रॉकी से अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी। यह पूछे जाने पर कि यह सफर कैसा रहा। उन्होंने कहा, “उद्योग के साथ मेरा अनुभव शानदार रहा है। 40 साल बीत चुके हैं, जब मैं जेल में था तो अपने इस परिवार को हर पल याद करता रहा। यही मेरा परिवार है- फिल्म उद्योग।” 57 वर्षीय अभिनेता को 1993 के बम विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।