विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी पर लालू का ट्वीट, कहा - मोदी को भारत की नहीं इंडिया की चिंता है

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 10 Dec 2016 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू यादव लगातार नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमोे लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है कि पीएम मोदी को भारत की नहीं इंडिया की चिंता है।

लालू ने ट्वीट कर कहा कि 'मोदी को भारत नहीं, India की चिंता है। 80% भारतीय कृषि से जुड़े हैं, लेकिन मोदी को 2% Indians की चिंता है, जिनकी पूंजी से सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता है।'

मोदी को भारत नही,India की चिंता है।80%भारतीय कृषि से जुड़े हैं,लेकिन मोदी को 2%Indians की चिंता है जिनकी पूंजी से सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता है

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 9, 2016

इससे पहले भी लालू ने ट्वीट कर मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'पीएम के 50 दिनों की मोहलत में 22 दिन बाकी हैं। 50 दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई तो क्या मोदी जी इस्तीफा देंगे या मुँह छुपाते घूमेंगे?'

नोटबन्दी में मिट्टी पलीत होते देख PM काला धन का आलाप त्याग, अब #CashlessEconomyके पल्लू में छुप रहे हैं। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 8, 2016

'भागते भूत की लंगोटी भली'

लालू ने कहा, 'भागते भूत की लंगोटी भली. नोटबंदी में मिट्टी पलीत होते देख पीएम काला धन का अलाप त्याग, अब CashlessEconomy के पल्लू में छुप रहे हैं।'

पढ़ें - लालू ने नोटबंदी पर ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा - 50 दिन के बाद इस्तीफा दे देंगे?

विपक्ष लगातार कर रहा है विरोध

बता दें कि नोटबंदी के फैसले के विरोध में पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. संसद में आए दिन नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। संसद का शीतकालीन सत्र जब से शुरू हुआ है, विपक्ष लगातार नोटबंदी के विरोध में हंगामा कर रहा है और पीएम मोदी को संसद में बोलने की मांग कर रहा है।

पढ़ें - लालू ने पीएम मोदी को कहा - गरीब अपनी गरीबी का 'जिक्र' नहीं 'फिक्र' करते हैं

तेजस्वी यादव भी लगातार कर रहे पीएम का विरोध

कल भी नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके बाद दोनों सदनों को 14 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं बिहार में भी विपक्षी पार्टियां लगातार नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार की लगातार खिंचाई कर रही हैं। लालू के साथ ही उनके पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी लगातार ट्वीट कर पीएम पर अपना निशाना साध रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।