विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू को मिला कांग्रेस का साथ, JDU ने बनाई दूरी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू यादव के आवास पर आज अहम बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद हैं। लेकिन ...और पढ़ें

लालू को मिला कांग्रेस का साथ, JDU ने बनाई दूरी
लालू को मिला कांग्रेस का साथ, JDU ने बनाई दूरी

पटना [जेएनएन]। शुक्रवार को पड़ी सीबीआइ रेड के बाद आज लालू आवास पर राजद नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सहित कई नेता मौजूद रहे, लेकिन इस बैठक में जदयू नेता नदारद रहे, वहीं सीबीआइ की रेड के बाद जदयू ने अभी चुप्पी साध रखी है।

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि हम लालू के साथ खड़े हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि बीजेपी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कमजोर कर रही है। इसके अलावा अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि गुजरात में अमित शाह तड़ीपार थे, तो वहीं नरेंद्र मोदी हजारों लोगों की जान लेकर पीएम बने हैं और वे हमें सता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: लालू यादव के लिए CBI अॉफिसर राकेश अस्थाना का नाम नया नहीं, जानिए

वहीं लालू परिवार पर आई इस मुसीबत की घड़ी में सीएम नीतीश भी अभी पटना में मौजूद नहीं हैं, लेकिन वो पटना में चल रही तमाम गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। तबियत खराब होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर नीतीश अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए राजगीर गए हुए हैं और सोमवार को वापस लौटेंगे। उससे पहले आज लालू आवास पर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। 

यह भी पढ़ें: लालूपुत्र तेजस्वी और तेजप्रताप के भविष्य पर लग सकता है सवालिया निशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।