Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना फिल्मोत्सव में आज से सितारों की धूम, भोजपुरी फिल्मों का भी तड़का

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2016 10:48 PM (IST)

    राजधानी में आज से पटना फिल्मोत्सव आरंभ हो गया है। इसमें फिल्मी सितारों की धूम रहेगी। भोजपुरी सहित कई क्षेत्रीय फिल्में आकषर्ण का केंद्र बनेंगी।

    पटना [जेएनएन]। बिहार की राजधानी पटना में आज से आरंभ फिल्मोत्सव में कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें भोजपुरी फिल्में भी शामिल हैं।

    बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड और कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के इस सात दिवसीय आयोजन में मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली व अभिनेता केके गोस्वामी समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हो रहे हैं। इसमें भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता कुणाल सिंह भी शामिल हैं। फिल्मोत्सव का उद्घाटन रिजेंट सिनेमा में बिहार के कला-संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री शिवचंद्र राम ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहरूख खान से रोमांस करना चाहती ये हाॅट भाेजपुरी एक्ट्रेस, जानिए

    बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गंगा कुमार ने बताया कि इस महोत्सव का थीम 'हमारा बिहार, जय बिहार' है। उन्होंने कहा कि आज से 16 दिसंबर तक चलने वाले पटना फिल्मोत्सव में प्रतिस्पर्धात्मक फिल्में दिखाई जाएंगी। यंग क्रिटिक प्रतिस्पर्धा, अवार्ड, बिहार की विभिन्न भाषाओं से फिल्मों में योगदान के लिए सम्मान समारोह तथा पैनल डिस्कशन होंगे। भोजपुरी, मैथिली, अंगिका और बज्जिका भाषाओं की फिल्मों का प्रदर्शन महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा।

    अब क्रिकेट के मैदान में दिखेंगे ये भोजपुरी मेगा स्टार, सपोर्ट में ये हॉट हसीनाएं

    विदित हो कि पटना फिल्मोत्सव 2016 की ज्यूरी में सारिका, फरीदा मेहता और परेश कामदार शामिल हैं। फिल्मों का चयन पूर्व आइएएस अधिकारी आरएन दास के नेतृत्व में एक समिति ने किया, जिसमें वरिष्ठ फिल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज और अविनाश दास शामिल थे। फिल्मोत्सव के लिए तीन स्क्रीन का चयन किया गया, जिसमें रीजेंट सिनेमा हॉल में हिंदी, रवींद्र भवन स्थित एक स्क्रीन पर भोजपुरी और मैथिली तथा दूसरे स्क्रीन पर शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner