विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब क्रिकेट के मैदान में दिखेंगे ये भोजपुरी मेगा स्टार, सपोर्ट में ये हॉट हसीनाएं

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 11:04 PM (IST)

भाजपुरी स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन व दिनेश लाल यादव अब भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग सीजन 2 में जोर आजमाएंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तीन मेगा स्टार अब क्रिकेट के मैदान में जोर आजमाएंगे। मुंबई के वीनस मैदान में आगामी 21 जनवरी से भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग सीजन 2 शुरू हो रहा है। इसमें भोजपुरी के मेगा स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ की टीमें जोर आजमाएंगी। इन टीमों में भोजपुरी अभिनेता, निर्देशक व टेक्नीशियन आदि शामिल रहेंगे।

इस आयोजन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हॉट अभिनेताओं व अभिनेत्रियों का जलवा रहेगा। मनोज तिवारी के सपोर्ट में पाखी हेगड़े, शुभी वर्मा व स्वीटी छाबड़ा खड़ी रहेंगी तो रवि किशन के साथ बिग बॉस फेम मोनालिसा व मधु शर्मा नजर आएंगी। उधर, दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ हॉट आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह और काजल राघवानी सबके होश उड़ाने के लिए कमर कस चुकी हैं।

पीएम मोदी की बड़ी फैन है यह हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस, राजपाल संग रोमांस के चर्चे

विदित हो कि इसके पहले भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग सीजन 1 हो चुका है। पहले लीग की विजेता रवि किशन की टीम (रवि किशन 11) रही थी। इसमें उमड़ी दर्शकों की भीड़ को देखते हुए भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग के सीजन 2 के आयोजन का निर्णय लिया गया।

ये हैं भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली, जानिए शादी के बारे में क्या है इरादा

प्रतियोगिता में शामिल टीम व ब्रांड अंबेसडर

- अभिनेता मनोज तिवारी की टीम (मनोज तिवारी 11) की ब्रांड एंबेसडर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, शुभी शर्मा और स्वीटी छाबड़ा हैं।

- अभिनेता रवि किशन की टीम (रवि किशन 11) की ब्रांड एंबेसडर रानी चटर्जी, मोनालिसा और मधु शर्मा हैं।

- दिनेश लाल यादव की टीम (निरहुआ 11) की ब्रांड एंबेसडर आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह और काजल राघवानी हैं।