विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कहा, गजब हे रे भाई, इतना मत हंसाओ

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 11:28 PM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि पंजाब में खून का बेटा और ...और पढ़ें

लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कहा, गजब हे रे भाई, इतना मत हंसाओ
लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कहा, गजब हे रे भाई, इतना मत हंसाओ

पटना [जेएनएन]। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उन्हीं के शब्दों में तंज कसा है। लालू ने पीएम मोदी के लिए ट्विटर पर लिखा कि पंजाब में खून का बेटा और उत्तर प्रदेश में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पीएम मोदी के हरदोई में दिए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश ने उन्हें गोद लिया है तो क्या, लेकिन यूपी उनका माई-बाप है। उन्होंने प्रधानमंत्री से 'अब न हंसाने' का निवेदन भी किया।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं यूपी से सांसद बना और यहां पर मिली जीत से देश को स्थाई सरकार मिली और गरीब मां का बेटा पीएम बना।उन्होंने कहा कि यूपी ने मुझे गोद लिया है। यूपी मेरा माईबाप है। मैं माईबाप को नहीं छोड़ूगा। मैं भले ही गोद लिया हूं, लेकिन यूपी की चिंता है मुझे... यहां की स्थिति बदलना मेरा कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें: राजद नेताओं की ख्वाहिश, अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाया जाए

पीएम ने कहा कि इस कर्तव्य को निभाने के लिए मुझे लोगों का आशीर्वाद चाहिए। पीएम ने अपील की कि भारी बहुमत से यूपी में बीजेपी की सरकार बनाइए। वादा है कि पांच साल के भीतर हर समस्या का हल खोजकर दूंगा।

लालू इन दिनों ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। वह प्रधानमंत्री और भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राजद उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रही है।

यह भी पढ़ें: लालू का PM मोदी पर तंज, चौराहा नहीं मिल रहा है तो बिहार आ जाएं

इससे पूर्व शिवसेना और बीजेपी के अलग-अलग लड़ने के फैसले पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को टि्वटर पर चुटकी लेना महंगा पड़ गया था। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी ने अपने टि्वटर पेज पर उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए लिखा था कि, 'मोदी जी पहले अपने गठबंधन सहयोगी से ही निपट लें, हिम्मत है तो शिवसेना को जवाब दो।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।