विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने PM मोदी को बताया झूठा, कहा- यकीन करना खुदकशी के समान

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 10:44 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी तीन दिनों तक बनारस में रहे, लेकिन मां गंगा से मिलने नहीं गए।

लालू ने PM मोदी को बताया झूठा, कहा- यकीन करना खुदकशी के समान
लालू ने PM मोदी को बताया झूठा, कहा- यकीन करना खुदकशी के समान

पटना [राज्य ब्यूरो]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'असत्यमेव जयते' का जाप करते हैैं। प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए। उनकी बातों पर यकीन करना खुदकशी करने के समान है। लालू ने विधानसभा चुनाव को लेकर नरेंद्र मोदी के बनारस में डेरा डालने पर भी तंज कसा।

अपने ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री वे 'पैकेज' नहीं 'फेकेज' की घोषणा करते हैैं। वे बताएं कि अपनी वादाखिलाफी और झूठ का प्रायश्चित कैसे करेंगे? चुल्लू भर पानी में या फिर समुद्र में।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेजप्रताप बोले, दया आती सुशील मोदी की योग्यता पर
यूपी विधानसभा चुनाव काे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस में डेरा डालने पर तंज कसते हुए लालू ने ट्वीट किया कि तीन दिनों तक बनारस में डेरा डालने के बाद भी गंगा माई से मिलने नहीं पहुंचा उनका तथाकथित बेटा। विदित हो कि पीएम मोदी ने बीते दिनों खुद को मां गंगा का बेटा बताया था।

लालू ने यह भी कहा कि मोदी बनारस में धूल चाट रहे हैैं। बोला था क्योटो बनाएंगे क्योटो। लालटेन लेकर हम खोज रहे हैैं कहां है क्योटो? झूठ की कोई तो हद होती होगी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।